जब भारत की बात आती है, तो हम न केवल अपनी विविध संस्कृति और जातीयता के लिए जाने जाते हैं, बल्कि हम अपने कई व्यंजनों के लिए भी जाने जाते हैं। चाहे वो राजमा चॉल हो, छोले भटूरे हो या डोसा, भारतीयों को यकीन है कि उन्हें व्यंजनों में स्वाद और व्यक्तित्व को कैसे जोड़ना हैं। और जब स्वाद की बात आती है, तो एक व्यंजन जो भारत में व्यापक रूप से लोकप्रिय है और बहुत से लोगों द्वारा पसंद किया जाता है वह है चीनी भोजन। मसालेदार नूडल्स और कई प्रकार के सूप हमें भारतीयों को बहुत पसंद होता हैं। लेकिन क्या आप ये जानते है कि मंचूरियन या शेज़वान सॉस जैसे ये व्यंजन भारत में ही केवल मौजूद हैं ना की चीन में? खैर ये बात निश्चित रूप से आप नहीं जानते होंगे।
एक व्यंजन कई नाम और अलग स्वाद- जानिये पानी पूरी के बारे में
स्वाद से भरपूर ये व्यंजन भारत में चीन डिश के रूप में जाने जाते हैं
1. मंचूरियन
वैसे, हम में से बहुत से लोग नहीं जानते हैं मंचूरियन चीन में कभी था ही नहीं, इसे 1975 में मुंबई में पेश किया गया था। चाइना गार्डन के नेल्सन वांग ने हमें मंचूरियन से मिलवाया, जो अब एक लोकप्रिय व्यंजन है और इसके कई प्रकार भी हैं।
2. चाऊ मीन
चाउ मीन चीन में उपलब्ध है, लेकिन यह उबले हुए नूडल्स का एक हिस्सा है जिसमें साग, सुगंधित अंडे और सोया सॉस शामिल हैं। लेकिन भारत में, यह हर घर में तली हुई, मसालेदार और पसंदीदा सब्ज़ियों के साथ बनती है।
3. मंचू सूप
कश्मीर व्यंजन: मध्य एशियाई और भारतीय जायके का शानदार संगम
मंचू सूप फिर से भारत में विशेष रूप से पाया जाता है। यह एक सोया आधारित मसालेदार सूप है, जिसे लहसुन और अदरक के साथ पकाया जाता है, सब्जियों या मांस के साथ पकाया जाता है और इसमें गाजर और अजवाइन भी होती है। केवल नाम ही नहीं, बल्कि सामग्री भी साबित करती है कि यह सिर्फ भारत में पाया जा सकता है।
4. स्चेजवन
शेज़वान फिर से एक भारतीय चीज़ है और हम भारतीयों को इस पर गर्व है। भड़कीले, उग्र लाल और मसालेदार, भारतीयों का शीज़वान सॉस के साथ एक प्रेम संबंध है और इसे सिर्फ चावल के नूडल्स, ग्रेवी से लेकर भेल पूरियों तक किसी भी चीज़ में शामिल किया जाता है।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर






