9 साल की चाइल्ड आर्टिस्ट अभी से कर रही है लाखों की कमाई, जाने आखिर कौन है ये

9 साल की चाइल्ड आर्टिस्ट

वैसे तो नौ साल की उम्र में कुछ बच्चों को ये भी नहीं पता होता कि उन्हें करना क्या है। मगर आज कल के बच्चे काफी आधुनिक हो चुके है। जी हां तभी तो वह महज नौ साल की उम्र से ही कमाई करना शुरू कर देते है। बता दे कि यह 9 साल की चाइल्ड आर्टिस्ट भी अभी से लाखों की कमाई करने लगी है। इसके साथ ही यह चाइल्ड आर्टिस्ट घर घर में प्रसिद्ध भी हो चुकी है। क्या आप नहीं जानना चाहते कि आखिर ये कौन है, जो इतनी कम उम्र में इतनी ज्यादा कमाई करने लगी है। दरअसल हम यहाँ जिस आर्टिस्ट की बात कर रहे है, उनका नाम मायरा सिंह है। जो कुल्फी कुमार बाजेवाला सीरियल में अमायरा सिकंदर सिंह गिल का किरदार निभाती है।

9 साल की चाइल्ड आर्टिस्ट

9 साल की चाइल्ड आर्टिस्ट है, पर करती है लाखों की कमाई.. 

इसमें कोई शक नहीं कि इस एक शो ने मायरा को सब कुछ दिया है। इसलिए आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। गौरतलब है कि टीवी शो में काम करने के लिए मायरा सिंह काफी मोटी फीस चार्ज करती है। इसके इलावा वह ब्रांड प्रमोशन, इवेंट अटेंड करने में ही पचास लाख की कमाई कर लेती है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो वह केवल टीवी शो से ही नहीं बल्कि और जगहों से कमाई कर रही है। वैसे भी इतनी कम उम्र में खुद की कमाई पर जीना काफी बड़ी बात है।

https://www.instagram.com/p/B7lL3IQhP87/

https://www.instagram.com/p/B5-LwaUhzyH/

आपको जान कर हैरानी होगी कि मायरा सिंह ने तो महज छह साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। जी हां इससे पहले उन्हें इंदीप बख्शी के म्यूजिक वीडियो बेजुबान में देखा गया था। यहाँ तक कि वह बहुत अच्छा गाना भी गाती है। शायद यही वजह है कि उन्हें म्यूजिकल शो का हिस्सा बनने का मौका मिला। फ़िलहाल मायरा सिंह अपनी छुट्टियां एन्जॉय कर रही है। उन्होंने अपनी कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। यानि 9 साल की चाइल्ड आर्टिस्ट अमायरा सिंह काम करने के साथ साथ जिंदगी का भी भरपूर मजा ले रही है।

Summary
9 साल की चाइल्ड आर्टिस्ट अभी से कर रही है लाखों की कमाई, जाने आखिर कौन है ये  Youth Express
Article Name
9 साल की चाइल्ड आर्टिस्ट अभी से कर रही है लाखों की कमाई, जाने आखिर कौन है ये Youth Express
Description
वैसे तो नौ साल की उम्र में कुछ बच्चों को ये भी नहीं पता होता कि उन्हें करना क्या है। मगर आज कल के बच्चे काफी आधुनिक हो चुके है। जी हां तभी तो वह महज नौ साल की उम्र से ही कमाई करना शुरू कर देते है। बता दे कि यह 9 साल की चाइल्ड आर्टिस्ट भी अभी से लाखों की कमाई करने लगी है। इसके साथ ही यह चाइल्ड आर्टिस्ट घर घर में प्रसिद्ध भी हो चुकी है। क्या आप नहीं जानना चाहते कि आखिर ये कौन है, जो इतनी कम उम्र में इतनी ज्यादा कमाई करने लगी है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER