अगर हम बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की बात करे तो बॉलीवुड में उनकी प्रसिद्धि लगातार बढ़ती जा रही है। जी हां तभी तो न केवल आम लोग बल्कि कई सेलिब्रिटी भी उनके फैंस है। इसके इलावा कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। बता दे कि हाल ही में कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कार्तिक आर्यन की कार ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी हुई है और तभी उनके पास खड़ी बस में बैठे स्कूली बच्चे उन्हें देख कर गाना गाने लगते है। ये नजारा देख कर कार्तिक आर्यन बेहद खुश होते है और इसका वीडियो बनाना शुरू कर देते है।
कार्तिक आर्यन की कार रुकी ट्रैफिक सिग्नल पर तो बच्चों ने उन्हें देख गाया ये गाना..
गौरतलब है कि पहले तो बस में बैठे बच्चे कार्तिक आर्यन को चियर करने लगे और फिर उन्होंने कार्तिक की फिल्म का गाना गाया। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि बस में केवल लड़कियां ही दिखाई दे रही है। अब जाहिर सी बात है कि कार्तिक आर्यन जैसे हैंडसम हीरो को देख कर लड़कियों का गुनगुनाना तो लाजिमी है। वैसे कार्तिक आर्यन पहले तो बस की तरफ ध्यान नहीं दे रहे थे, लेकिन जैसे ही लड़कियों ने कार्तिक आर्यन का नाम बुलाना शुरू किया, वैसे ही कार्तिक ने अपना फोन निकाला और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस वीडियो को कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और साथ ही कैप्शन में लिखा है कि बच्चों का प्यार जो उन्हें धीमे धीमे गाना याद है।
https://www.instagram.com/p/B7–nFFJK_1/
फ़िलहाल आप इस वीडियो का लाइव टेलीकास्ट यहाँ देख सकते है। हमें यकीन है कि आपको यह वीडियो बेहद पसंद आएगा। बता दे कि जिस तरह से बस में बैठी लड़कियां कार्तिक की फिल्म का गाना गा रही थी, उसे देख कर तो यही लगता है कि वे सभी उनकी काफी बड़ी फैन है। हालांकि कार्तिक आर्यन की कार ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी हुई जरूर थी, लेकिन ये नजारा देखने के बाद भी कार्तिक अपनी कार से नहीं उतरे और कार में बैठे बैठे ही उन्होंने बच्चों को हाय कहा और इस दौरान वह बेहद खुश नजर आएं। दोस्तों क्या आपको कार्तिक आर्यन पसंद है, इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।


