फ़िल्मी दुनिया में ऐसे बहुत से कलाकार है, जिन्होंने महज एक फिल्म के लिए पहले तो अपना काफी सारा वजन बढ़ाया और फिर अपना वजन कम भी किया। इस लिस्ट में भूमि पेडनेकर, सलमान खान और जाह्नवी कपूर इन सभी कलाकारों का नाम शामिल है। मगर अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने वाला है। जी हां अपनी फिल्म के डायरेक्टर के कहने पर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बढ़ाया वजन और अब ये कुछ ऐसी दिखने लगी है। बता दे कि ये एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती है। यहाँ तक कि इनका फिगर देख कर हर कोई यही कहता है कि शायद ये एक्ट्रेस कुछ खाती ही नहीं है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बढ़ाया वजन..
बहरहाल हम यहाँ जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है, उनका नाम कृति सेनॉन है। जो अपनी अगली फिल्म में यंग मदर की भूमिका निभाने वाली है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस फिल्म का नाम मीमी है, जो कृति के किरदार से काफी मिलता जुलता जरूर है, लेकिन माँ शब्द से काफी अलग है। शायद फिल्म का ऐसा टाइटल रखने का मतलब ही यही है कि फिल्म में कृति को यंग मदर के रूप में दिखाया जाएगा। फ़िलहाल इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और कृति ने अपना वजन भी बढ़ा लिया। हालांकि उन्हें देख कर ऐसा लगता नहीं कि उन्होंने जरा भी वजन बढ़ाया है। अब क्या करे कृति सेनॉन पहले ही इतनी दुबली पतली थी कि शायद बढ़े हुए वजन का भी उन पर कोई असर नहीं हुआ।
वही अगर हम इस फिल्म के डायरेक्टर की बात करे तो इस फिल्म के डायरेक्टर का नाम लक्ष्मण उतेकर है। दरअसल कृति सेनॉन की आने वाली फिल्म मीमी एक मराठी फिल्म की रीमेक है और इस मराठी फिल्म को कई नेशनल अवार्ड भी मिल चुके है। तो ऐसे में इस फिल्म की भी सुपरहिट होने की पूरी उम्मीद है। फ़िलहाल तो अपने डायरेक्टर के कहने पर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बढ़ाया वजन है और अपने किरदार को रियल दिखाने के लिए इतना बड़ा कदम उठाया है। दोस्तों आपको कृति सेनॉन की कौन सी फिल्म अच्छी लगती है, ये हमें जरूर बताईयेगा।



