सुबह-सुबह चबाएं तुलसी के गुणकारी पत्ते, ब्लड शुगर से लेकर कई बीमारियों में मिलेगी राहत

तुलसी

खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए सुबह की एक्सरसाइज और डाइट बहुत महत्वपूर्ण है। सुबह खाली पेट कुछ भी खाने पर उसका ज्यादा असर होता है। अक्सर, सुबह-सुबह लोग कई प्रकार की एक्सरसाइज और योगा करते हैं। जिससे शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सके और शरीर को फिट रखा जा सके लेकिन, सुबह-सुबह कुछ गुणकारी औषधियों को खा लेने से भी हम कई प्रकार की समस्याओं से दूर रहते हैं।

बता दें कि, सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते चबा लेने से हमें कई प्रकार की बीमारियों में राहत मिलती है। तुलसी के पत्तों में विटामिन सी, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी मौजूद होते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल दवाई की तरह भी किया जा सकता है।

मजबूत इम्यूनिटी

स्वास्थ्य एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तुलसी के पत्तों को चबाकर आप अपने इम्यून सिस्टम को काफी मजबूत कर सकते हैं। अगर आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, तो आपको तुलसी के पत्तों को अपने डेली डाइट प्लान में जरूर शामिल करके देखना चाहिए। खांसी-जुकाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी तुलसी के पत्तों को चबाया जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देते हैं।

ब्लड शुगर

तुलसी के पत्तों को चबाकर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। तुलसी के पत्तों की मदद से आपको बदबूदार सांस से भी छुटकारा मिल सकता है। तुलसी के पत्तों में पाए जाने वाले तत्व तनाव को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।

मजबूत पाचन तंत्र

तुलसी का पौधा लीवर के स्वास्थ्य को अच्छा बनाने के लिए जाना जाता है और यही कारण है कि यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक होता है।

वजन कम करने में सहायक

तुलसी आपके पेट के स्वास्थ्य में सुधार करके आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर आपका वजन कम करने में भी मदद करती है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म की दर को तेज करता है, जिससे शरीर में वसा जलने की प्रक्रिया ज्यादा तेज हो जाती है।

नोट- दी गई जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। इसे किसी पेशेवर सलाह के तौर पर नहीं लेना चाहिए। ऐसी समस्या आने पर किसी पेशेवर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER