हल्दी हर भारतीय के किचन में पाई जाती है। यह इतनी गुणकारी होती है कि इसे हम मसालों के रूप में, पानी के साथ और दूध आदि के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। कच्ची हल्दी का उपयोग व्यापक रूप से प्रचलित आयुर्वेद में कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। दूध के साथ हल्दी उबालकर पीने से कई तरह की समस्या समाप्त हो जाती है। इस आर्टिकल के माध्यम से हल्दी के गुणकारी फायदे जानते हैं।
जोड़ों का दर्द
कच्ची हल्दी में कुरकुमिन नामक यौगिक होता है जो जोड़ों के दर्द में राहत दिलाने में मदद करता है। अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं और कई जगह दिखाने के बावजूद आपको आराम नहीं मिल पा रहा है तो आप कच्ची हल्दी का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। कच्ची हल्दी आपको जोड़ों के दर्द से काफी निजात दिलाती है। रोजाना रात को आप कच्ची हल्दी को दूध में डालकर उबाल लें। फिर इसको थोड़ा ठंडा होने पर पीएं। एक सप्ताह बाद ही इसका असर देखने को मिल जाता है।
मजबूत पाचन तंत्र
कच्ची हल्दी में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अगर आप प्रतिदिन कच्ची हल्दी का सेवन करते हैं तो यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में काफी गुणकारी है। कच्ची हल्दी में विटामिन सी और ई होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। फाइबर होने के चलते यह पेट की कई बीमारियों में मदद करती है।
एलर्जी में मददगार
कच्ची हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की समस्याओं में राहत दिलाने में मदद करते हैं। दूध के अलावा भी आप कच्ची हल्दी को पानी में उबाल कर उपयोग कर सकते हैं। फिर इस पानी को आप गर्म पानी की बोतल में मिला लें। पूरे दिन अब आप इस पानी को पीते रहें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी स्किन के लिए काफी लाभकारी होते हैं। इसके साथ ही यह पेट की समस्याओं को भी दूर करती है।
Disclaimer: दी गई जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। इसे किसी पेशेवर की तरह नहीं लेना चाहिए। ऐसी समस्या आने पर किसी पेशेवर चिकित्सक की मदद लेनी चाहिए।