आईसीसी टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 19 फरवरी से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड मैच के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी। 2017 के बाद से इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। भारत और बांग्लादेश का मुकाबला 20 फरवरी को खेला जाएगा। 23 फरवरी को पाकिस्तान के साथ भारत का मैच होगा और 2 मार्च को न्यूजीलैंड की चुनौती होगी।
अगर भारत और बांग्लादेश के बीच एकदिवसीय मुकाबलों का रिकॉर्ड देखा जाए तो भारत का पलड़ा बहुत भारी है। दोनों देशों के बीच अब तक 41 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 32 मैचों में भारत ने जीत हासिल की और बांग्लादेश को सिर्फ 8 मैचों में जीत नसीब हुई है। इसके अलावा एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें केवल एक बार आमने-सामने हुई। वह मैच साल 2017 का सेमीफाइनल था। इस मैच में भारत ने रोहित शर्मा के शतक की बदौलत बांग्लादेश को 9 विकेट से पटखनी दी थी। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए थे। बाद में रोहित शर्मा ने 123 रनों की पारी खेली थी। विराट कोहली ने 96 रनों की इनिंग खेली। भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए थे।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:
भारत:
रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल (VC), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), ऋषभ पंत (WK), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।
बांग्लादेश:
नजमुल हुसैन शांतो (C), सौम्य सरकार, तंजीद हसन, ताहिद हृदय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, जाकिर अली, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन, नसीम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।