फतेह करने भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई के लिए भरी उड़ान, 20 फरवरी को होगा इस टीम से मुकाबला

भारतीय क्रिकेट टीम(IndianTeam)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को फतेह करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई के लिए उड़ान भर ली है। पाकिस्तान की मेजबानी में आईसीसी की इस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। 8 देशों में से 7 देशों के मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे जबकि भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी।

भारतीय टीम का स्क्वाड का काफी पहले ही घोषित हो चुका है जिसमें रवानगी से पहले दो बदलाव देखने को मिले। भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट में कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा संभाल रहे हैं, जिनके नेतृत्व टीम इंडिया ने साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्डकप को अपने नाम किया था। टीम इंडिया को इस अहम टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेलना है।

दुबई की परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय टीम में पांच स्पिनर्स को जगह मिली है। पांचों स्पिनरों में दाएं और बाएं हाथ के दोनों गेंदबाज है। रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती शामिल है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहले भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली थी बाद में फिट न होने के चलते वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। बुमराह की जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया है।

बता दें कि, टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ दुबई में खेला जाएगा। इसके बाद भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा। 23 फरवरी को होने वाले इस मुकाबले का करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे पर शुरू होंगे। भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेलना है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम….

रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल (VC), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), ऋषभ पंत (WK), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER