इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल 2025 का शेड्यूल सामने आ चुका है। 22 मार्च से 17वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। पहले मैच में केकेआर और आरसीबी आमने-सामने होगी। 23 मार्च को सीएसके (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कप्तानी नहीं कर पाएंगे बल्कि उनकी जगह रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे।
दरअसल, आईपीएल 2024 के दौरान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगा था। मुंबई की टीम अपने ग्रुप-स्टेज के आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से भिड़ी थी और उस मैच में हार्दिक पर स्लो ओवर रेट की वजह से बैन लगाया गया था। तीन बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन (IPL Code of Conduct Violation) किया था। इस वजह से हार्दिक पर 30 लाख रुपए का जुर्माना और एक मैच का बैन लगा था।
पिछले आईपीएल में मुंबई इंडियंस का यह आखिरी मुकाबला था, जिसकी वजह से 17वें सीजन के पहले मैच में हार्दिक को यह जुर्माना भुगतना होगा। आईपीएल की ऑफिशियल स्टेटमेंट में पिछले साल साफ कहा गया था कि हार्दिक मुंबई इंडियंस के लिए अगले सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।
बता दें कि, अब हार्दिक की गैर मौजूदगी में रोहित शर्मा ही मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। पांच बार की आईपीएल की चैंपियंस टीम मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव को भी टीम की कमान सौंप सकती है। सूर्या भी हार्दिक को रिप्लेस कर सकते हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस की ओर से अभी किसी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड…
जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकेलटन, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफ़र, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत, राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्नेश पुथुर।