हितेश पंत (नई दिल्ली)
सीबीएसई ने बारवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद 10वीं के छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है। 10वीं के छात्रों के लिए को अब सिर्फ कुछ घंटे ही रिजल्ट का इंतजार करना होगा। सीबीएसई ने 10वीं का परीक्षा परिणाम कल यानी 29 मई को घोषित करने का ऐलान किया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ऐलान किया है कि 10वीं की परीक्षा का परिणाम 29 मई शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। सीबीएसई ने पहले ही इस बात की घोषणा की थी कि 10वीं के परिणाम मई के अंत तक घोषित कर दिए जाएंगे। उसी के बाद आज तरीख का ऐलान किया गया है।
सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा इस बार 5 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक चली थी। इन परीक्षाओं में इस बार 16,38,428 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस सभी छात्रों को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है। पेपर लीक की खबरों के बाद कुछ छात्र निराश जरूर हुए थे, लेकिन अब सभी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
सीबीएसई शाम 4 बजे परिणामों की घोषणा करेगा। छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट 10वीं के छात्रों के लिए को अब सिर्फ कुछ घंटे ही रिजल्ट का इंतजार करना होगा। www.cbseresults.nic.in या www.cnse.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।