आपने अक्सर देखा और सुना होगा कि टीवी इंडस्ट्री एक ऐसी दुनिया है जहाँ किस्मत पलटते देर नहीं लगती। ये कहावत इस एक्ट्रेस पर एकदम फिट बैठती है। आपको जान कर ताज्जुब होगा कि जो एक्ट्रेस कल तक कपिल शर्मा शो की लीड एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती थी। वही अब लोगों से काम मांग रही है। दरअसल बात ये है कि कपिल शर्मा शो के नए सीजन में यह एक्ट्रेस न के बराबर ही दिखती है। शायद इसलिए क्यूकि इनका कॉमेडी स्किल इतना अच्छा नहीं है, जितना बाकी कलाकारों का है।
कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस काम मांगने पर हुई मजबूर..
बहरहाल हम यहाँ जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है, उसका नाम सुमोना चक्रवर्ती है। जो सबसे पहले कपिल शर्मा शो में मंजू के किरदार में नजर आती है। इस किरदार के कारण उन्हें देश विदेश में काफी सफलता भी मिली थी। इसके बाद वह दोबारा कपिल के साथ सरला गुलाटी के रूप में नजर आई है। मगर इस बार कपिल शर्मा शो में सुमोना के किरदार को ज्यादा तवज्जु नहीं दिया जा रहा। यही वजह है कि वह नए काम की तलाश में है और इसका खुलासा खुद सुमोना ने किया है। उनका कहना है कि उन्हें काम मांगने में कोई शर्म नहीं है।
https://www.instagram.com/p/B6mz8dNFGma/
https://www.instagram.com/p/B6fPei9FhQc/
https://www.instagram.com/p/B6YV4-JFh9e/
https://www.instagram.com/p/B4VQ70zlCQL/
https://www.instagram.com/p/B36ODpillZ4/
https://www.instagram.com/p/B2M5cFJl3Mz/
इसके साथ ही उनका ये भी कहना है कि फ़िलहाल वह अपने पीआर स्किल्स पर काम कर रही है। बता दे कि सुमोना ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में मन फिल्म से की थी। इसके बाद वह कई टीवी शो में भी नजर आई। मगर उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि कपिल शर्मा शो से ही मिली। फ़िलहाल सुमोना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी है और नए नए लोगों से काम के लिए मिल रही है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस अपने लिए नया काम ढूंढ पाती है या नहीं।


