क्रिकेट के इस दौर में टीम इंडिया करीब दो महीनों के लिए भारत से दूर जा चुकी है। यानि टीम इंडिया मैच खेलने के सिलसिले में दो महीनो के लिए न्यूजीलैंड के लम्बे दौरे पर जा चुकी है। यहाँ तक कि पूरी इंडियन टीम न्यूजीलैंड पहुँच भी चुकी है और अपने खेल की तैयारी कर रही है। बहरहाल जब से टीम इंडिया ऑकलैंड पहुंची है तब से उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के जोक्स बनाएं जा रहे है। दरअसल बात ये है कि वहां पहुँचने के बाद विराट कोहली ने सेल्फी शेयर की है। जिसके कारण लोग सोशल मीडिया पर कोहली की इस सेल्फी का मजाक भी उड़ा रहे है और खूब चुटकी भी ले रहे है।
टीम इंडिया ऑकलैंड पहुंची..
अब ये तो सब को मालूम ही है कि वन डे सीरीज में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से मात दी थी। तो ऐसे में अब अपनी जीत की पारी को आगे बढ़ाते हुए टीम इंडिया बीस जनवरी को ही न्यूजीलैंड जाने के लिए रवाना हो चुकी थी। बता दे कि भारतीय टीम सिंगापुर के रास्ते से हो कर ऑकलैंड पहुँच चुकी है। इसके इलावा विराट कोहली ने वहां से जो सेल्फी शेयर की है, उस सेल्फी में शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर भी उनके साथ नजर आ रहे है। गौरतलब है कि भारतीय टीम चौबीस जनवरी को न्यूजीलैंड में पांच मैचों की वन डे सीरीज खेलेगी।
https://www.instagram.com/p/B7pmncsn82d/
https://www.instagram.com/p/B7pwwCgBlWW/
https://www.instagram.com/p/B7lOtR8FEIr/
https://www.instagram.com/p/B7mrayglJby/
बहरहाल क्रिकेट जगत के अनुसार यह दौरा भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। वो इसलिए क्यूकि यह आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत भारतीय टीम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण दौरा माना जाता है। बता दे कि इससे पहले भारत ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत सभी सात मैच जीते है। फ़िलहाल तो टीम इंडिया ऑकलैंड पहुंची है और अपने खेल की तैयारी कर रही है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी भारतीय टीम जीतने का अपना रिकॉर्ड कायम रखती है या फिर हार जाती है।


