दुनिया ने इंटरनेट से जुडी कई समस्या सामने आते है. वैसे क्या आपको पता है दुनिया भर में बड़े इंटरनेट यूजर वाले देश भारत में 40 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं और अनुमान है कि अगले दो साल में इनकी संख्या बढ़कर 65 करोड़ हो जाएगी। मौजूदा और भविष्य के इंटरनेट यूजर्स को बेहतर ऑनलाइन अनुभव उपलब्ध कराने के लिए Google विद्यार्थियों को शिक्षण संसाधन और टूल्स उपलब्ध कराती है, ताकि वे सुरक्षित रूप से साइबरस्पेस के जोखिमों के बीच अपना काम इत्मीनान से कर सकें. ऐसे में Google online सुरक्षा को लेकर कुछ पहल कर रही है.
Google online सुरक्षा के पहल
बच्चों को दी जा रही है इंटरनेट सेफ्टी की शिक्षा
विद्यार्थीओ को सुरक्षित और सकारात्माक ऑनलाइन अनुभव देने के लिए Google शिक्षकों को जानकारियों के साथ-साथ टूल्सर भी उपलब्ध करा रही है। शिक्षकों के लिए Google ने डिजिटल सिटिजनशिप एंड सेफ्टी के ऑनलाइन कोर्स के लिए पठन सामग्री, वीडियो और एक्टिविटीज उपलब्ध करा रहा है। यह कोर्स फ्री है और अनुमान है कि इस साल एक लाख से अधिक शिक्षक इसका लाभ उठा सकेंगे।
बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा
गूगलभारत के बच्चों को साइबरस्पेस में प्रवेश दिलाने की तैयारी के लिए भी प्रतिबद्ध है। उचित शिक्षा और टूल्स से विद्यार्थी अब अपनी पढ़ाई में इंटरनेट का लाभ उठा सकते हैं, वह भी पूरी सुरक्षा के साथ।
स्कूल में इंटरनेट सिक्योरिटी
देश भर के स्कूल में इन्फॉशर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी विषय के लिए Google ने NCERT के साथ मिलकर डिजिटल सिटिजनशिप मॉड्यूल की शुरुआत की है। अभी यह पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गोवा, केरल और तेलंगाना में चल रहा है। अन्य राज्यों में जल्दी ही इसका विस्तार किया जाएगा।
Google online सुरक्षा का वेब रेंज अभियान
Google 2015 से वेब रेंजर्स अभियान के तहत भारतीय विद्यार्थियों को इंटरनेट सुरक्षा का एंबेसडर बनने में मदद कर रही है। 75 शहरों के 30,000 से अधिक ऐसे एंबेसडर्स इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने के बाद अनूठे प्रोजेक्ट्स (ऐप्स, गेम्स और वीडियो) और अभियानों के जरिये इंटरनेट सुरक्षा के संदेश को प्रसारित करने में मदद दे रहे हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं गूगल ऑनलाइन सिक्योरिटी के बारे में महिलाओ को भी जागरूक कर रही है.
महिलाओ के लिए ऑनलाइन सुरक्षा
आपको बता दे भारत में करीब 30 प्रतिशत इंटरनेट यूजर महिला है. साइबर क्राइम के आधे से ज्यादा मामले महिला को ले कर सामने आते है. ऐसे में Google online सुरक्षा में महिला को भी जगह दिया गया है. Google महिलाओं को सुरक्षा के उपाय सिखाकर उन्हें ऑनलाइन लाकर कंटेट में उनकी हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध है। माताओं को खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए Google ने 2017 में साइबर मॉम्स प्रोग्राम को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया था। अभी तक इंटरनेट सुरक्षा, प्राइवेसी और टूल्स की मूलभूत जानकारियां दो शहरों के 650 से अधिक महिलाओं को दी जा चुकी हैं। महिलाएं ऑनलाइन अपनी सुरक्षा कर सकें, इसके लिए Google ने डिजिटल डायलॉग प्रोग्राम के लिए SheThePeople.TV के साथ साझेदारी की है।
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


