13 वें मुकाबले में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आज होगा मुंबई और दिल्ली में मुकाबला

13 वें मुकाबले में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आज होगा मुंबई और दिल्ली में मुकाबला

आईपीएल का 13 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार के दिन चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में दोनों टीमें 2-2 मैच जीतकर और 1-1 मैच हारकर आमने-सामने होंगे। तो ऐसे में यह देखना होगा कि मुंबई पिछले साल की जीत बरकरार रखती है या फिर दिल्ली उस हार का बदला लेती है।

दिल्ली और मुंबई में खेले जा चुके है इतने मुकाबले

वहीं, मुंबई और दिल्ली के बीच अब तक करीब 28 मुकाबले खेले जा चुके है। हैं। जिसमें से मुंबई को 16 और दिल्ली ने 12 मैच में जीत दर्ज की है। आपको बता दें कि पिछले साल टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर ने करी थी लेकिन इस बार श्रेयस अय्यर की जगह दिेल्ली की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में सौंपी दी गई है।

दोनों टीमों के पास है शानदार गेंदबाज

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के पास राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह जैसे शानदार गेंदबाज शामिल हैं, जो पर्पल कैप की रेस में आगे चल रहे हैं। राहुल ने जहां मुंबई के लिए 7 विकेट लिए है, तो वहीं बोल्ट ने 6 विकेट अपने नाम किए है। इसके अलावा दिल्ली के पास आर अश्विन, आवेश खान और रबाडा जैसे फास्ट बॉलर शामिल हैं। वहीं, आवेश खान ने भी अब तक 6 विकेट अपने नाम किए है। आपको बता दें कि अब तक आईपीएल 2021 के सीजन में जितने भी मुकाबले हुए है वह अब तक सारी टीमों के शानदार प्रर्दशन साबित हुए है।

ये है दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, कगिसो रबाडा, आवेश खान, अमित मिश्रा।

ये है मुंबई की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, एडम मिल्ने, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

Summary
13 वें मुकाबले में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आज होगा मुंबई और दिल्ली में मुकाबला
Article Name
13 वें मुकाबले में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आज होगा मुंबई और दिल्ली में मुकाबला
Description
आईपीएल का 13 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार के दिन चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में दोनों टीमें 2-2 मैच जीतकर और 1-1 मैच हारकर आमने-सामने होंगे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER