BSNL उपभोक्ता के लिए ख़ुशख़बरी, काम पैसे में ज्यादा डाटा

bsnl plan

बीएसएनएल कंपनी अपनी पकड़ मार्केट में  फिर से बनने के लिए  आये दिन नए प्लान लता रहता है.अब BSNL ने अपने पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स में कुछ बदलाव किये हैं. इसमें Rs 186 प्रीपेड प्लान, Rs 187 STV समेत अन्य प्लान्स सम्मिलित हैं.चलिए  जानते हैं अब यह प्लान्स क्या ऑफर कर रहे हैं:

BSNL के Rs 186 और Rs 187 प्लान्स में क्या हुए बदलाव? 

कंपनी के Rs 186 के प्रीपेड प्लान में पहले 2GB डाटा प्रति दिन मिलता था. अब इस प्लान में रोजाना 3GB डाटा मिलेगा। इसमें FUP के बाद स्पीड 40Kbps हो जाएगी . इसके अन्य बेनिफिट्स समान रहेंगे. इसमें 250 मिनट प्रति दिन किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की ही रहेगी.

bsnl rs 186 plan

इसके अलावा, Rs 187 STV में समान बदलाव ही हुए हैं। इससे पहले इस वाउचर में 2GB डाटा प्रति दिन मिलता था.अब इस प्लान में बदलाव के बाद यूजर्स को 3GB डाटा प्रति दिन मिलेगा. FUP के बाद स्पीड 40Kbps हो जाएगी. प्लान के अन्य बेनिफिट्स में 250 मिनट प्रति दिन किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस प्रति दिन दिए जा रहे हैं. इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 28 दिनों की है.

अन्य प्लान में बदलाव

BSNL के Rs 192 और Rs 118 STV में भी बदलाव हुए हैं. Rs 192 STV में अब 2GB की जगह प्रति दिन 3GB डाटा मिलेगा. इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर 250 मिनट प्रति दिन कॉलिंग की जा सकती है. इसी तरह, Rs 118 STV अब 0.5GB डाटा प्रति दिन के साथ FUP सीमा समाप्त होने पर 40Kbps की स्पीड मिलेगी. इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 250 मिनट प्रति दिन कॉलिंग मिलेगी.

BSNL ने Jio को 151-अभिनंदन योजना के तहत दी चुनौती: पढ़े पूरी खबर
इतना ही नहीं इसके साथ कई और प्लान भी है.  जिसमे  की बदलाव किये गए है. Rs 153 के प्रीपेड वाउचर में भी बदलाव हुआ है. इस प्लान में पहले Rs 100 का फ्री बंडल्ड टॉप-अप के साथ Rs 103 की टॉक वैल्यू मिलती थी और वैलिडिटी 28 दिनों की थी. वहीं अब, इसमें 1.5GB डाटा प्रति दिन मिलता है. इसके साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस प्रति दिन और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में FUP के बाद स्पीड 40Kbps हो जाएगी. इस प्लान में BSNL ने कोई प्रति दिन कॉलिंग सीमा नहीं रखी है.
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर youth Express पर. 
Summary
BSNL उपभोक्ता के लिए ख़ुशख़बरी, काम पैसे में ज्यादा डाटा-Youth Express
Article Name
BSNL उपभोक्ता के लिए ख़ुशख़बरी, काम पैसे में ज्यादा डाटा-Youth Express
Description
BSNL ने अपने पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स में कुछ बदलाव किये हैं. इसमें Rs 186 प्रीपेड प्लान, Rs 187 STV समेत अन्य प्लान्स सम्मिलित हैं.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER