गवर्नमेंट द्वारा ओंनड की गई कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ( बीएसएनएल ) ने अपने यूजर्स के लिए नया टैरिफ प्लान जारी किया है, बीएसएनल ने यह प्रीपेड प्लान अपने लोंग वैलिडिटी के साथ अपने यूजर्स के लिए लाया है| यह प्लान वैलिडिटी एक्सटेंशन के तौर पर है जिसकी कीमत ₹599 है।

अब बात ही आती है कि इस प्लान से बीएसएनल किन यूजर्स को मेकिंग दे रहा है।
बीएसएनल के ₹599 वाले प्लान से रिचार्ज कर के यूजर अपने पुराने प्लान कि वैलिडिटी को 180 दिन यानी 6 महीने तक बढ़ा सकता है। इस प्लान का उपयोग कोई भी प्रीपेड यूजर कर सकता है। यह प्लान अभी सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल में ही मौजूद है। इस प्लान से रिचार्ज कराने के बाद एसटीडी और लोकल कॉल का अनलिमिटेड फायदा उठा सकेंगे मगर दिल्ली और मुंबई में अभी अनलिमिटेड कॉल की यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।
यह भी बता दें की इससे पहले बीएसएनल कंपनी अपने ₹666 वाले प्लान को भी रिवाइज कर चुकी है; अब इस प्लान में 122 दिन की वैधता मिलती है। साथ ही 1.5GB का डेली डेटा मिलता है और इसके अलावा उपभोक्ताओं को 100 एसएमएस फ्री प्रतिदिन मिलते हैं।
और इसे पहले कंपनी अपने सालाना प्लान पर मिलने वाले 25 परसेंट कैशबैक ऑफर की तारीख को 31 मार्च तक बढ़ा दी है। यह कैशबैक सालाना बिल पेमेंट के बाद ग्राहकों के अकाउंट में क्रेडिट हो जाता है। बैरहाल यह बता दे कि बीएसएनल ने पिछले साल 2018 में इससे मिलती-जुलती कैशबैक प्लान की घोषणा की थी जिसका फायदा नए और मौजूदा उपभोक्ता उठा सकते हैं जिन्होंने बीएसएनएल लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और ब्रॉडबैंड वाई-फाई सेवा ली है और जिन्होंने बीएसएनएल के ऐनुएल या 6 माह वाले प्लान को सब्क्राइब किया है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.
Summary

Article Name
बीएसएनएल ने जारी किया अपना नया प्लान #599 - Youth Express
Description
भारत संचार निगम लिमिटेड ( बीएसएनएल) ने अपने यूजर्स के लिए नया टैरिफ प्लान जारी किया है, यह प्रीपेड प्लान अपने लॉन्ग वैलिडिटी के साथ यूजर्स के लिए लाया है
Author
Vashundhara Singh
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo
