ग्लोबल सर्च इंजन गूगले ने अपने गूगल असिस्टेंट एप्लीकेशन में अपडेट किया है और अब गूगल असिस्टेंट में हर सवाल से पहले ‘ हे गूगल ‘ नहीं बोलना पड़ेगा।
गूगल कंपनी ने ‘स्मार्ट डिस्प्ले’ के लिए नया अपडेट ‘कंटिन्यू कन्वर्सेशन’ जारी किया है। इस अपडेट के बाद यूजर अपने सवाल जब चाहे तब पूछ सकता है और समय का ज्यादा अंतराल होने पर भी उसे ‘हे गूगल’ नहीं बोलना पड़ेगा। गूगल असिस्टेंट एक प्रकार का चैट एप्लीकेशन है जोकि यूजर द्वारा दिए गए ऑर्डर को फॉलो करता है दरअसल यह अपडेट गूगल असिस्टेंट पर चैट को एक्टिव( सक्रिय) करने के लिए ‘हे गूगल’ बोलना होता है जिसके लिए कंटिन्यू कन्वरसेशन का अपडेट गूगल अपने स्मार्ट डिस्पले प्रोजेक्ट पर कर रहा है यह स्मार्ट डिस्पले प्रोजेक्ट गूगल का है।
गूगल के इस अपडेट के तहत एक टैब आकार के स्क्रीन के साथ एक मध्यम आकार का स्पीकर जुड़ा होता है यह गाना सुनने के साथ-साथ डिजिटल वॉयस असिस्टेंट के रूप में भी काम करता है। गूगल असिस्टेंट के प्रोडक्शन मैनेजर ‘बीवो जू’ के मुताबिक यूजर की ओर से दिए जाने वाले ऑर्डर को यह कन्वरसेशन मोड लंबे समय तक एक्टिव रहेगा और सवालों के जवाब देता रहेगा। यह अपडेट यूजर के लिए इसलिए फायदेमंद है क्योंकि यह समय की बचत करेगा और तेजी से कोई भी ऑर्डर को फॉलो करेगा।
यह फीचर अभी सिर्फ अंग्रेजी भाषा को ही सपोर्ट करेगा और आगे के लिए भाषाओं को लेकर तक गूगल ने कोई अपडेट नहीं दिया। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सेटिंग में जाकर प्रीफ्रेंसेस का ऑप्शन चयन करना होगा यह फीचर ‘स्मार्ट डिस्प्ले’ के लिए गूगल असिस्टेंट ने लाया है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.
Summary

Article Name
अब हर सवाल से पहले नहीं बोलना पड़ेगा ' हे गूगल ' - Youth Express
Description
ग्लोबल सर्च इंजन गूगले ने अपने गूगल असिस्टेंट एप्लीकेशन में अपडेट किया है और अब गूगल असिस्टेंट में हर सवाल से पहले ' हे गूगल ' नहीं बोलना पड़ेगा।
Author
Vashundhara Singh
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo
