अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा साबित हुई पति निक जोनस के लिए लकी चार्म

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जब से हॉलीवुड गायक निक जोनस के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधी है तब से वह अपने पति गायक निक जोनस के लिए लकी साबित हुई है। दरअसल, जोनस ब्रदर्स का दमदार गाना “सकर” दर्शकों को काफी पसंद आ ही रहा है, और तो और सकर बिलबोर्ड हॉट 100 की लिस्ट में टॉप पोजीशन पर है।

लकी चार्म प्रियंका चोपड़ा

 

सकर गाने में जोनास ब्रदर्स ने 6 साल बाद एक साथ काम किया है। परिणाम साफ दिखाई दे रहा है कि जोनास ब्रदर्स के द्वारा किया गया यह सोंग वीडियो सकर दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है वही कई भारत के दर्शकों ने तो इसे फिल्म “हम साथ साथ हैं” के गानों से भी मिलाया। यही नहीं बल्कि, सकर गाना बिलबोर्ड हॉट 100 के लिस्ट में भी अपनी पोजीशन टॉप पर बनाए हुए हैं, जिसके बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा काफी खुश नजर आ रही है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने यह खबर अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके दिया कि, “जोनास ब्रदर्स का डेब्यू बिलबोर्ड हॉट 100 में नंबर वन पोजीशन पर हैं। मुझे आप पर गर्व है।” अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के स्ट्रीट के बाद लोगों ने उन्हें बधाइयां देना शुरु कर दिया और धीरे धीरे एक के बाद एक ट्वीट का तांता लग गया।

 

आपको बता दें कि इस सोंग वीडियो सकर में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति गायक निक जोनस का साथ देते हुए वीडियो में नजर आईं। इसके अलावा जो जोनस के साथ उनकी मंगेतर सोफी टर्नर और केविन जोनस के साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी हैं। इस एल्बम में जोनस फैमिली का एक साथ आना भी इसके नंबर बनने के पीछे एक अहम कारण है।

 

बॉलीवुड हस्तियों के जीवन से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा साबित हुई पति निक जोनस के लिए लकी चार्म - Youth Express
Article Name
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा साबित हुई पति निक जोनस के लिए लकी चार्म - Youth Express
Description
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जब से हॉलीवुड गायक निक जोनस के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधी है तब से वह अपने पति गायक निक जोनस के लिए लकी साबित हुई है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER