बॉलीवुड की क्यूटनेस एक्ट्रेस एली अवराम अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है। बता दें कि यह एक्ट्रेस टीवी के मशहूर शो बिग बॉस सीजन 7 में भी नजर आ चुकी है। जहां यह काफी लंबे समय से फिल्मों में भले ही नजर ना आई हो लेकिन यह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। क्योंकि एली आए दिनों अपने सिजलिंग स्टाइल से सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती हैं।
तस्वीर में इस तरह आ रही नजर
वहीं, इन दिनों हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ हॉट तस्वीरें भी शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। जहां तस्वीरों में उनका स्टनिंग लुक भी नजर आ रहा है। वह तस्वीर में व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ एक्ट्रेस ने लॉन्ग बूट पहन रखे हैं। तो वहीं, लाइट मेकअप, खुले बाल और कानों में ईयरिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया हुआ है।
फैंस कर रहे कमेंट
दरअसल, एली की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। जिसमें एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखता है कि कोई तो रोक लो। तो वहीं, दूसरा लिखता है कि पोज देना तो कोई तुम से सीखे। इसी के साथ यूजर्स कमेंट सेक्शन में जाकर रेड हार्ट और फायर इमोजी खूब जमकर ड्रॉप कर रहे हैं।
जल्द इस फिल्म में आएंगी नजर
जानकारी के लिए बता दें कि एली अवराम आखिरी बार साल 2020 में आई फिल्म मलंग में नज़र आई थी। जिसमें मुख्य किरदार में ऑदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी नजर आए थे। जहां इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। जो 7 फरवरी 2020 को सिनेमाघरो में दर्शकों के समक्ष रिलीज हुई थी। एली अवराम बहुत जल्द अपनी आने वाली फिल्म गनपत में अभिनेता टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ नज़र आने वाली है। जहां यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।