बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बेबो यानी करीना कपूर को शायद ही कोई ऐसा होगा जो इनसे परिचित नहीं होगा। वहीं, साल 2019 में करीना की फिल्म ‘गुड न्यूज’ में एक अहम रोल में नजर आई थीं। जहां इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज के बाद करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया था। जहां अब करीना ओटीटी में नजर आने वाली है।
पहले से चल रही चर्चा में
वहीं, करीना अक्सर ज्यादातर समय वो अपने दोनों बेटों और परिवार को ही दिया करती है। वहीं, अब एक बार फिर करीना कपूर पूरी तरह से एक्टिंग की दुनिया में बहुत जल्द नजर आने वाली है। पहले से ही करीना कपूर अपनी आने वाली अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर वो चर्चा में चल रही हैं। जहां इस फिल्म में वो एक्टर आमिर खान के साथ नजर आने वाली है। बॉलीवुड के साथ ही अब करीना ओटीटी डेब्यू में कदम रखने जा रही है।
इस पर आधारित होगी फिल्म
बता दें कि करीना कपूर डायरेक्टर सुजॉय घोष की फिल्म में जल्द नजर आने वाली है। इस फिल्म में वो एक्टर जयदीप अहलावत और विजय वर्मा साथ नजर आने वाली है। जहां यह फिल्म जापानी लेखक कीगो हिगाशिनो की किताब ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ पर आधारित होगी।
यहां शूट होंगे सीन
जानकारी के अनुसार शूटिंग अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है। जहां फिल्म का पहला शेड्यूल दार्जिलिंग में शूट किया जाएगा और दूसरा मुंबई में मई के आखिर में। डायरेक्टर बारिश के मौसम से पहले ही मुंबई में शूटिंग को पूरा करना चाह रहे है। हालांकि, अभी तक फिल्म का नाम तो तय नहीं हुआ है लेकिन इसकी कहानी मर्डर मिस्ट्री बेस्ड पर आधारित होगी। ये फिल्म अगले साल मार्च माह में रिलीज होगी।
दोनों इस फिल्म में आ चुके है नजर
दरअसल, करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक होगी। करीना कपूर की ये आमिर खान के साथ तीसरी फिल्म होगी। हालांकि, इसके पहले दोनों 3 ईडियट और फिल्म तलाश में साथ नजर आ चुके है।