आज हम बात करने जा रहे है एक ऐसी चीज की जिसे खाकर आप बारिश के मौसम में झूम उठेंगे। अक्सर बारिश के मौसम में लोगो का कुछ कुरकुरा खाने का मन करता है। तो आज बताने जा रहे है प्याज की पकौड़ी के बारे में जिेसे आप घर पर बड़ी ही आसानी विधि से बना सकते है। आइये जानते है कैसे इसे आप घर पर बना सकते है।
पकौड़ी के लिए ये चाहिए सामग्री
- 2 कप बेसन
- 1/2 कप चावल का आटा
- 1/2 टी स्पून नमक
- 1/2 टी स्पून अजवाइन
- 1/2 टी स्पून अदरक
- 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टी स्पून बेकिंग सोडा
- 1 हरी मिर्च1 कप हरा धनिया
- 1 कप पानी
- 1/2 कप तेल
- 6 टुकड़े प्याज (स्लाइस)
- 2 हरी मिर्च
इस विधि से बनाएं
सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें, इसमें चावल का आटा, नमक, अजवाइन, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, बेकिंग सोडा और हरी मिर्च डालकर मिला लें। अब इसमें अब हरा धनिया डालकर मिलाएं। इसके बाद थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अब एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें और प्याज के टुकड़ों को बेसन के घोल में डालकर अच्छे से लपेट लें। अब इन प्याज के टुकड़ों को तेल में डीप फ्राई करें।
गोल्डन ब्राउन होने तक करें फ्राई
इसके बाद इन्हे तब तक फ्राई करें जब तक यह क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन न हो जाएं। लीजिये गर्मागर्म पकौड़ा तैयार है। अब इन पकौड़ों को हरी चटनी या केचअप के साथ सर्व करें। यह आपके घर में सभी को पसंद आएँगे क्योंकि यह बहुत कुरकुरे बनेंगे जो बहुत कम लोगों से बन पाते हैं। इसे आप अपने मेहमानों से लेकर बच्चों तक को बनाकर खिला सकते हैं। जिसका चाय के साथ एक अलग ही स्वाद उठकर आता है। जो एक अलग ही आनं
