अगर हम बॉलीवुड के किंग यानि शाहरुख़ खान की बात करे तो उन्हें इस इंडस्ट्री में काम करते हुए पच्चीस साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। तो ऐसे में हम आपको बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान के फ़िल्मी करियर से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताना चाहते है। जिसके बारे में जान कर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। दरअसल आज कल एक वीडियो ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में अनुपमा चोपड़ा कुछ खास बातचीत कर रही है। ऐसी बातचीत जो शाहरुख़ खान के इस किस्से से जुडी हुई है। इस वीडियो में वह कहती है कि शाहरुख़ खान ने उन्हें बताया था कि कैसे एक बार एक डायरेक्टर ने शाहरुख़ को अजीब सी स्क्रिप्ट दे कर उस फिल्म में अजीब सा किरदार निभाने का ऑफर दिया था।
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान ने इस फिल्म को करने से किया था इंकार..
इस फिल्म की शुरुआत एक लड़का और लड़की की प्रेम कहानी से होती है। जो एक दूसरे से प्यार तो करते है, लेकिन शादी नहीं कर पाते। जिसके कारण प्रेमी लड़का गैंगस्टर बन जाता है और लड़की की शादी एक पुलिस वाले से हो जाती है। फिर लड़की का पति उसी गैंगस्टर के पीछे भागता है, जिससे वह लड़की प्यार करती थी। इसके बाद पुलिस वाला गैंगस्टर को पकड़ लेता है और दोनों में लड़ाई होती है। जिसके बाद गैंगस्टर जख्मी हो जाता है। इसके बाद गैंगस्टर जख्मी अवस्था में किसी तरह ट्रेन में चढ़ जाता है। जहाँ वह लड़की भी बैठी होती है, जिससे वो प्यार करता था।
https://twitter.com/satarangire/status/1223979631763652608?s=20
I swear I knew this tweet was gonna go viral
— ( 🇸🇴 × 🇰🇪 ) (@Quruxda_Melanin) February 2, 2020
https://twitter.com/satarangire/status/1224028806840754182?s=20
https://twitter.com/wockween/status/1223980787407691776?s=20
https://twitter.com/_fayslay_/status/1224147078605164549?s=20
बता दे कि लड़का ट्रेन में जख्मी हालत में लेटा हुआ है और अचानक उसे प्यास लगने लगती है। मगर अफ़सोस कि पानी कही भी नहीं था। हालांकि लड़के की प्यास बुझाने का जो तरीका था वह वैज्ञानिको के अनुसार तो मुमकिन नहीं है, लेकिन फिर भी हम आपको बता देते है। वो तरीका ये था कि लड़की उसे ब्रेस्टफीड करवाती है। इसके बाद डायरेक्टर का कहना था कि उन दोनों का भाई बहन का रिश्ता बन जाता है। तो ये है वो फिल्म जिसे बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान ने करने से मना कर दिया था। वैसे दोस्तों आपको ये स्क्रिप्ट कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।


