इस समय हम देख रहे है कि एक से बढ़कर एक वेब सीरीज लॉन्च की जा रही है। तो इन्हीं सबको देखते हुए सुष्मिता सेन वेब सीरीज ‘आर्या 2’ बहुत जल्द लॉन्च होने वाली है। जिसका ट्रेलर करीब 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। जिससे सुष्मिता सेन काफी खुश है। जहां सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को शुक्रिया भी कहा है। आपको बता दें कि इस वेब सीरीज का दर्शको को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।
सुष्मिता ने कही ये बात
वहीं, आर्या के रूप में एक फोटो शेयर करते हुए सुष्मिता ने यह लिखा कि, “आर्या 2 के सनसनीखेज ट्रेलर को सभी ने भरपूर प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि 30 मिलियन व्यूज के लिए फैंस का शुक्रिया। मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं।” हालांकि, वेब सीरीज आर्या के बारे में सुष्मिता सेन ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में यह बात भी कही थी कि इस सीरीज की वजह से उन्हें दोबारा फिल्म मेकिंग की कला से प्यार हो गया है।
500 लोगों की टीम ने किया वेब सीरीज पर काम
जहां सुष्मिता सेन ने कहा कि ‘हमने आर्या सीजन 1 को किसी उम्मीद के साथ नहीं बनाया था। कहा कि हमारी 500 लोगों की टीम ने अपने दिल और जान से इस वेब सीरीज पर काम किया था। उन्होंने कहा कि इस वेब सीरीज को जितना प्यार मिला, उसे देखते हुए मुझे फिल्में बनाने की कला से दोबारा प्यार हो गया है।”
यह है सीरीज की कहानी
आपको बता दें कि राम माधवानी द्वारा निर्मित और निर्देशित ‘आर्या’ के दूसरे सीजन में सुष्मिता सेन अपने लिए खुद अपनों से ही लड़ती हुई दिखाई देंगी। जहां अपने परिवार को बचाने के लिए सुष्मिता सेन का किरदार आर्या किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। वहीं, इस दूसरे सीजन में आर्या को उसके पति की मौत के पीछे जिम्मेदार लोगों के बारे में पता चल जाएगा। तब आर्या अपने पति की मौत का बदला लेती हुई नजर आएंगी। बता दें कि ‘आर्या’ का दूसरा सीजन 10 दिसंबर के दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार रिलीज किया जाएगा।
