आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस लगाएंगे जोर, जानियें

आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस लगाएंगे जोर, जानियें

आईपीएल में आज 24 वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। जहां यह मुकाबला मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम शाम करीब 7.30 पर शुरू होगा। आपको बता दें कि आईपीएल में ये दोनों टीमें आज पहली बार एक दूसरे के लिए आमने-सामने होंगी। जहां दोनों टीमों का प्वाइंट्स टेबल पर अच्छा स्थान है। हालांकि, जो टीम आज जीतेगी वह प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर आ जाएगी।

दोनों टीमों का रहा है अच्छा प्रदर्शन

क्योंकि अब तक जो दोनों टीमों ने जितने मुकाबले खेले है उनमें दोनों ही टीमों ने अपने 4 मैचों में से 3 मैच में जीत हासिल की है। जहां दोनों टीमों के अंक की बात करें तो दोनों के पास 6-6 अंक है। तो वहीं, आज जो भी टीम आज का मुकाबला जीतेगी उसके 8 अंक हो जाएंगे और वह टीम पहले स्थान पर आ जाएगी। वहीं, दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो अब तक दोनों टीम अच्छा मैच खेलती चली आ रही है।

गुजरात की संभावित प्लेइंंग इलेवन

रहमानुल्ला गुरबाज/मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साईं सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, दर्शन नलकांडे।

राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, जिमी नीशम, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चाहर।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER