ये तो सब को मालूम है कि बीते दिन इंग्लैंड और भारत के बीच बड़ा ही रोमांचक मुकाबला हुआ था। हालांकि इस बार भारतीय टीम को हार का मुँह देखना पड़ा। जी हां भारत की पहली हार के बाद अब न केवल लोगो को बल्कि कई विरोधी क्रिकेटर्स को भी भारतीय टीम के खिलाफ बात करने का मौका मिल गया। बता दे कि पाकिस्तानी क्रिकेटर रह चुके शोएब अख्तर ने भारतीय टीम के लिए एक ट्वीट किया है। दरअसल यह ट्वीट भारतीय टीम की हार को लेकर किया गया है। अब यूँ तो भारत ने इंग्लैंड से जीतने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन फिर भी इंग्लैंड की टीम मात्र कुछ रनो से जीत गई। तो ऐसे में अब भारतीय टीम को थोड़ी सी आलोचना का सामना तो करना ही पड़ेगा।
भारत की पहली हार..
वही अगर हम शोएब अख्तर की बात करे तो उनका कहना है कि इस मैच में भारतीय टीम और अच्छा खेल सकती थी। जी हां शोएब अख्तर का कहना है कि अगर भारतीय टीम मैच की शुरुआत में थोड़ा आक्रामक हो कर खेलती तो शायद वो जीत जाती। इसके इलावा शोएब अख्तर ने और क्या क्या कहा ये आपको खुद ट्वीट पढ़ने के बाद पता चल जाएगी। मगर हम तो फ़िलहाल यही उम्मीद करते है कि इस बार की हार भारतीय टीम की पहली और आखिरी हार ही साबित हो।
क्रिकेट से संन्यास के बाद क्या सच में नौकरी ढूंढ रहे है युवराज सिंह, देखे वीडियो में
India could have played better. An aggressive approach in first 10 overs and then with 5 wickets in hand, they could have done wonders.#INDvENG #CWC2019
(1/2)
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) June 30, 2019
But overall, very strong performance by England. Our hopes now move towards New Zealand. #INDvENG #CWC2019
(2/2)
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) June 30, 2019
वैसे इसमें कोई शक नहीं कि भारत की पहली हार से भारतीय नागरिक काफी निराश है, लेकिन हमें यकीन है कि अगले मैच में भारतीय टीम अपना कमाल जरूर दिखाएगी। वो कहते है न कि तूफान से पहले की ख़ामोशी अक्सर बहुत कुछ कह जाती है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अब अगले मैच में धूम मचाने के लिए भारतीय टीम के खिलाडी खूब तैयारी कर रहे है। इसलिए हम तो यही कहेंगे कि न ईस्ट न वेस्ट सिर्फ इंडिया ही बेस्ट।


