बिग बी का बिग शो ‘कौन बनेगा करोड़पति-12’ जल्द होगा ऑन एयर

बिग बी का बिग शो

टीवी का सब से लोकप्रिय शो, केबीसी एक बार फिर अपने दर्शकों के बीच ज्ञान व एंटरटेनमेंट का समा बांधने के लिए तैयार है। जी हां, बिग बी का बिग शो ‘कौन बनेगा करोड़पति-12’ का इंतज़ार ख़त्म हो चुका है। अमिताभ बच्चन का यह पॉप्यूलर शो जल्द ऑन एयर किया जाएगा। अपको बता दें कि ऑनएयर डेट से लेकर टेलीकास्ट टाइमिंग की जानकारी भी सामने आ चुकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस महीने के आखरी हफ्ते में इस शो को प्रसारित किया जाएगा।

पिंकविला की रिपोर्ट में लिखा है कि, ‘कौन बनेगा करोड़पति 28 सितंबर से सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। यह सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे ऑनएयर होगा।’ इस दौरान अमिताभ बच्चन केबीसी 12 की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं और वे शो से जुड़ी अपडेट्स को भी अपने सोशल मीडिया नेटवर्क्स पर साझा करते रहते हैं।

बिग बी का बिग शो केबीसी-12 जल्द दर्शकों के बीच

हाल ही में अमिताभ ने शूटिंग सेट की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कविता लिखी थी। बिग बी ने लिखा था कि, ‘जी हां हुजूर मैं काम करता हूं, मैं तरह तरह के काम करता हूं, मैं किस्म किस्म के काम करता हूं। कुछ काम किए थे मैंने मस्ती में, कुछ किए प्रात-रात जबरदस्ती में। ये kbc की लत लगी है, लोगों को, संतुष्ट करूं बस यही अपेक्षा Sony को। शुरुआत हुई है, अभी तो दिन कुछ बाकी हैं। स्नेह आदर प्यार मिले, तो हम आभारी हैं। हम अपना काम करें, तुम अपना काम करो।’

अमिताभ की इस तस्वीर ने दिया यह संदेश

अपको बता दें कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, कोरोना दौर में कई ऐसे काम करते रहते हैं जो लोगों को जागरूक करता है और सतर्क रहेने का संदेश देता है। अब जैसे की हाल ही में उन्होंने फेसशील्ड के साथ शूटिंग से तस्वीर पोस्ट की है। और इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा : ‘सुरक्षित रहिए और बचाव में रहिए।’

https://www.instagram.com/p/CFQMIG7hcD9/?utm_source=ig_embed&ig_mid=957A4C0C-594E-4955-A321-0F54E544C3FA

जानिए इस दिलचस्प बात को

बॉलीवुड में अपनी आवाज़ से दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल करने वाले अमिताभ बच्चन अब अमेज़न एलेक्सा द्वारा अपने श्रोताओं का मनोरंजन भी करेंगे। बता दें कि अमेरिका में सैमुअल एल जैक्सन समेत कई सेलेब्रिटीज़ की आवाज़ का इस्तेमाल पहले की किया जा रहा है।

वहीं, भारत में अमिताभ पहले बॉलीवुड कलाकार होंगे जिनकी आवाज़ एलेक्सा पर सुनाई देगी। जिसके लिए यूजर्स को एलेक्सा से संवाद करने के लिए हे, से हैलो टू अमिताभ बच्चन कहना होगा।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER