आईपीएल 2020 के इंतजार की घड़ियां अब ख़त्म होने को है लेकिन कोरोंना के चलते नए नए नियम क्रिकेट के दीवानों को परेशान कर रहे हैं, इसी कड़ी में एक और नया नियम आ गया है जिससे आप को मायूसी हो सकती हैं।
मिली नई जानकारी के मुताबिक, आइपीएल टीम जब यूएई में मैचों के लिए होटल से स्टेडियम में जाएंगी तो उनके साथ वही लोग होंगे जो टीम होटल के बायो बबल में शामिल होंगे, जिनमें खिलाड़ियों के अलावा दो वेटर्स शामिल होंगे। हर टीम दो बसों में सफर करेगी। आपको बता दें कि भारत में टीम एक ही बस में सफर करती थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसमें बदलाव करना पड़ा है। मैच में जो अधिकारी शामिल होंगे वो भी इसी बायो-बबल में रहेंगे। एक-एक टीम के पास 22 से 25 खिलाड़ियों का दल है।
आईपीएल 2020 के नए नियम
यूएई से एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया, “मैच वाले दिन जब टीम होटल से स्टेडियम के लिए जाएगी तो दो बसों में सिर्फ 17 खिलाड़ी और 12 कोचिंग/सपोर्ट स्टाफ के सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा दो वेटर्स और दो लॉजिस्टिक से जुड़े लोग शामिल रहेंगे। जो लोग टीम होटल में बायो-बबल का हिस्सा होंगे वही लोग टीम के साथ बस में सफर कर सकेंगे। आप यहां बस की सिर्फ 50 फीसदी क्षमता की ही उपयोग कर सकते हैं।”
बीसीसीआई ने पहले ही दी थी जानकारी
बीसीसीआइ ने पहले ही अपने प्रोटोकॉल में इस बात की पुष्टि कर दी थी। यहां तक कि यूएई पहुंचने के बाद क्वारंटाइन में भी सभी खिलाड़ियों और सदस्यों को 3-3 कोरोना टेस्ट हुए थे। यूएई में, खासकर अबू धाबी में कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल्स काफी सख्त हैं और आइपीएल टीमों को भी इनको मानना होगा।
आईपीएल 2020 इस बार यूएई में होंगे
आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार आइपीएल को भारत में नहीं, बल्कि यूएई में आयोजित किया जा रहा है। इस महामारी की वजह से स्टेडियम में दर्शकों के आने पर भी पाबंदी है। आइपीएल के 13वें सीजन का पहला मैच 19 सितंबर को अबू धाबी के मैदान पर मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समये के अनुसार शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा।