आगरा में 6 महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद अब 21 सितम्बर से पर्यटक ताजमहल का दीदार कर पाएंगे। 17 मार्च से कोरोना संक्रमण के चलते ताजमहल समेत देश के सभी पर्यटक स्थलों को बन्द करने के निर्देश जारी हुए थे। ऐसे में ताज के दीदार के लिए तमाम नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का पालन करके ताजमहल घू्म सकेंगे पर्यटक।
इतने महींनो बाद खुलेगा ताज
अब ताज की सुनसान गलियों में फिर से एक बार बहार आने वाली है। कोरोना संक्रमण काल में जिन गलियों में सन्नाटा सा छाया हुआ था, वहां अब बहुत जल्द रौनक लौटने वाली है। 6 महीने से ज्यादा समय के बाद अब ताज पर्यटकों के लिए खुलेगा तो पर्यटन इंडस्ट्री के लिए ये किसी सौगात से कम नहीं होगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने एक खास गाइडलाइन तैयार की है, जिसे हर एक पर्यटकों को इन नियमों का पालन करना होगा।
5 हजार पर्यटक एक दिन में कर पाएंगे दीदार

पूरी तरह ताजमहल पर निर्भर है टूरिज्म इंडस्ट्री
बता दें कि ताज के दीदार के साथ ही टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लाखों लोगों के रोज़गार का जो संकट बना हुआ है, वो समस्या खत्म होगी। भले ही अभी विदेशी टूरिस्टों को हिंदुस्तान आने की इजाजत नहीं है, लेकिन फिर भी देसी टूरिस्ट अगर ताज देखने आएंगे तो भी एक नयी शुरुआत तो होगी। आगरा में टूरिज्म इंडस्ट्री पूरी तरह ताजमहल पर ही निर्भर है। ऐसे में इंडस्ट्री से जुड़े गाइड शम्शुद्दीन कहते हैं कि चलो कुछ तो राहत मिलेगी। धीरे-धीरे ही सही लोग जो ताज से जुड़े हैं अपनी रोज़ी रोटी का इंतजाम तो कर पाएंगे।
खास बात
ऐसे में गाइडों ने तय किया है कि वह पर्यटकों के साथ केवल स्मारक के अंदर ही रहेंगे। होटल से स्मारकों तक या साइट सीन के दौरान वह पर्यटकों की गाड़ी में साथ नहीं जाएंगे। सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए गाइड स्मारकों के गेट पर ही उपलब्ध होंगे और ताज या किला का भ्रमण कराकर पर्यटकों को वापस छोड़ देंगे।



