वैसे तो हमारे भारतीय रसोईघर में आपको ऐसी बहुत सी चीजें मिल जाएँगी जो आयुर्वेदिक औषधियां बनाने के काम आती है। मगर जिस चीज के बारे में आज हम बात करने जा रहे है उसकी तो बात ही अलग है। जी हां इस चीज को अगर खाने में डाल दिया जाएँ तो पकवान की खुशबू बढ़ जाती है। वही अगर इसे सिर्फ चबाया जाएँ तो मुँह की ताजगी बनी रहती है। दरअसल हम यहाँ लौंग की बात कर रहे है। शायद आप रोज लौंग खाने के फायदे नहीं जानते होंगे। इसलिए आज हम आपको इस फायदों से रूबरू करवाना चाहते है।
रोज लौंग खाने के फायदे नहीं जानते होंगे आप..
1. इसका सबसे पहला फायदा ये है कि रात को खाना खाने के बाद अगर लौंग खाया जाएँ तो इससे पाचन तंत्र एकदम सही तरीके से काम करता है। यहाँ तक कि सुबह उठने के बाद आपका पेट भी पूरी तरह से साफ रहता है।
2. गौरतलब है कि इसे खाने से इम्यून बूस्टर की मात्रा लम्बे समय तक बनी रहती है। यह हमारी इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मदद करती है। जिसके चलते पेट और शरीर से संबंधित छोटी छोटी बीमारियां भी आपसे दूर रहती है।
3. इसके इलावा हर रोज सिर्फ एक लौंग खाने से आपके शरीर की कमजोरी और थकान भी काफी हद तक कम हो जाती है। वो इसलिए क्यूकि लौंग में कुछ ऐसे तत्व पाएं जाते है जो शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद करते है।
4. इसके साथ ही लौंग का सेवन करने से आपके दांत भी मजबूत रहते है और दांतों से संबंधित कोई समस्या भी नहीं होती। यानि अगर हम सच कहे तो एक छोटी सी लौंग आपके लिए काफी लाभकारी है। बहरहाल अब तो आपको रोज लौंग खाने के फायदे पता चल ही गए होंगे। तो आज से ही इसकी शुरुआत कीजिये और पेट से जुडी समस्यायों से निजात पाईये।


