आजकल की व्यस्तता और तनाव वाली जिंदगी में हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। समय कम होने की वजह से हम जिम और एक्सरसाइज कम कर पाते हैं जिससे शारीरिक और मानसिक समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में हम सुबह उठकर सूर्य नमस्कार कर सकते हैं। यह एक प्राचीन योग अभ्यास है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। अगर आप सुबह प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करते हैं तो इसके काफी फायदे आपको मिल सकते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम इस योग अभ्यास के फायदे बताते हैं।
मजबूत मांसपेशियां
सूर्य नमस्कार में मांसपेशियों का व्यायाम होता है, जो उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। आपकी मांसपेशियों में ताकत बढ़ती है और आप खुद को पहले से ज्यादा बलशाली महसूस करते हैं। इस योग अभ्यास हम मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं।
मोटापा में राहत
प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने से कैलोरी बर्न होती है, जो वजन कम करने में मदद करती है। इससे आपकी काफी कैलोरी कम होती है। मोटापा में राहत मिलती है।
लचीलापन
इस योग अभ्यास में विभिन्न आसनों का समावेश होता है, जो शरीर को लचीला बनाने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना यह क्रिया करते हैं तो आपका शरीर लचीला बनता है। इसके आपको कई लाभ मिलते हैं। आप खुद को चुस्त दुरुस्त महसूस करते हैं।
ह्रदय बीमारियों से राहत
सूर्य नमस्कार में ऐसा आसन होता है, जिससे हमें ह्रदय की बीमारियों में राहत मिलती है। स्वस्थ ह्रदय के लिए भी सूर्य नमस्कार करना चाहिए।
मानसिक लाभ…
सूर्य नमस्कार में तनाव कम करने वाले आसन भी शामिल होते हैं, जो मानसिक शांति प्रदान करते हैं। इससे तनाव कम होता है और सिरदर्द से काफी राहत मिलती है।
सुबह सूर्य नमस्कार करने से एकाग्रता में बढ़ोतरी होती है, जो मानसिक स्पष्टता प्रदान करते हैं। इससे आपको किसी चीज पर फोकस करने में बल मिलता है।
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी
इसमें आत्मविश्वास बढ़ाने वाले आसन भी शामिल होते हैं, जो आत्मसम्मान को बढ़ावा देते हैं। आप खुद को पहले से ज्यादा आत्मविश्वास से लबरेज पाते हैं। सुबह-सुबह सूर्य नमस्कार से हमें एक महीने में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ मिलने शुरू हो जाते हैं।