चेन्नई टी-20 मैच से पहले भारत को बड़ा झटका, धाकड़ ओपनर हुआ चोटिल, खेलना मुश्किल

टी-20 मैचों

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टी-20 मैचों की सीरीज का आज दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। युवा अक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा चोटिल हो गए हैं और उनका इस मुकाबले में खेलना मुश्किल लग रहा है।

बता दें कि, पहले मैच में संजू सैमसन के साथ तूफानी शुरुआत करने वाले अभिषेक शर्मा अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हुए हैं। उनका एंकल टविस्ट हो गया है। वह काफी दर्द में दिख रहे थे और ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। माना जा रहा है कि इस मैच में उनका खेलना मुश्किल है।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने धुआंधार पारी खेली थी। उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की खूब धुनाई की थी। 34 गेंदों में 79 रनों की पारी में 5 चौके और 8 छक्के जड़े थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 232 रहा था। अभिषेक की इस तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 133 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया था।

तिलक वर्मा करेंगे ओपनिंग?

इस सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने केवल दो ओपनर बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को चुना था। अगर वह आज होने वाले मुकाबले में नहीं खेल पाते हैं तो उनके साथ तीसरे नंबर पर खेलने वाले तिलक वर्मा ओपनिंग कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरा ऑपशन ध्रुव जुरेल है। हालांकि, जुरेल ने सिर्फ घरेलू मैचों में ओपनिंग की है। वह आईपीएल में भी मध्यक्रम में खेलते हैं।

दूसरी तरफ, इस मैच से पहले इंग्लैंड के टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस मैच में तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की छुट्टी कर दी और उनकी जगह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स को टीम में शामिल किया है। इस मुकाबले में इंग्लिश टीम में एक बदलाव देखने को मिलेगा।

दूसरे टी-20 मुकाबले के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन…

बेन डकेट, फिलिप साल्ट (wk), जोस बटलर (C), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER