वैसे तो आपने कई बार अपने किचन में हरे मटर की सब्जी बनाई होगी। बता दे कि हरे मटर की सब्जी न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। मगर आज हम आपको कच्चे हरे मटर के फायदे बताना चाहते है। आपको जान कर हैरानी होगी कि हरे मटरों का इस्तेमाल सिर्फ सब्जी बनाने में ही नहीं बल्कि सौंदर्या को बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। तो चलिए अब आपको इसके फायदों से रूबरू करवाते है।
कच्चे हरे मटर के फायदे..
1. सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि सर्दियों के मौसम में अगर आपकी अँगुलियों पर सूजन हो जाएँ तो आप हरे मटरों का इस्तेमाल कर सकते है। ऐसी स्थिति में मटरों को उबाल कर पानी से निकाल निकाल ले। इसके बाद जिस पानी में मटर उबाले थे उसी पानी में एक चम्मच तिल का तेल डाल दीजिये। फिर इससे जो अंगुलियां सूज गई है, उनका सेंक करे। अब आखिर में इसी पानी से अंगुलियां धो लीजिये। इससे आपको सूजन से राहत जरूर मिलेगी।
2. इसके इलावा मटरों को उबाल कर उन्हें पीस ले और शरीर पर लगा ले। इससे आपका रंग एकदम निखर जाएगा।
3. गौरतलब है कि शरीर में अगर कही भी जलन हो रही हो तो, हरे मटरों को पीस कर उनका लेप बना ले। इसके बाद जहाँ जलन हो रही है, वहां इस लेप को लगा ले। इससे आपको काफी अच्छा और ठंडा महसूस होगा।
4. बहुत कम लोग जानते है कि कच्चे मटर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। यहाँ तक कि इससे शरीर में रक्त की मात्रा भी बढ़ती है। जी हां मटर प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है। ऐसे में मटर के दाने खाने से शरीर को काफी प्रोटीन मिलता है। तो ये है कच्चे हरे मटर के फायदे, जिनके बारे में शायद आप भी नहीं जानते थे। दोस्तों आपको कच्चे मटर खाना पसंद है या नहीं ये हमें जरूर बताईयेगा।


