ये तो सब जानते है कि सलमान खान की फिल्म दबंग 3 जल्दी ही बड़े परदे पर आने वाली है। हालांकि फिल्म को रिलीज़ होने में तो अभी टाइम है। मगर दबंग 3 का ट्रेलर जरूर रिलीज़ हो चुका है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही यह सोशल मीडिया पर छा चुका है। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि फिल्म के ट्रेलर को महज दो घंटे में कई मिलियन व्यूज मिले है। वही अगर हम इस फिल्म की बात करे तो यह फिल्म केवल हिंदी भाषा में ही नहीं बल्कि तेलुगू, कन्नड़ और तमिल भाषा में भी रिलीज़ होने वाली है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अब साउथ के लोग भी इस फिल्म का भरपूर मजा ले पाएंगे।
दबंग 3 का ट्रेलर छा गया सोशल मीडिया पर..
यही वजह है कि इस फिल्म का ट्रेलर भी चार अलग अलग भाषाओ में रिलीज़ किया गया है। ऐसे में यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगा है। गौरतलब है कि इससे पहले दबंग के दोनों भागो को दर्शको द्वारा काफी पसंद किया गया था। ऐसे में इसके तीसरे भाग से भी दर्शको को काफी उम्मीद है। हालांकि अगर हम लाइक्स की बात करे तो इसके ट्रेलर को महज दो घंटे में चार लाख से ज्यादा लाइक्स मिले है। इसका मतलब ये है कि लोग इस फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे है।
बहरहाल अगर आपने अब तक फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा, तो आप भी इस फिल्म का लाजवाब ट्रेलर यहाँ देख सकते है। अगर लोगो की माने तो उन्होंने इस फिल्म के ट्रेलर को ब्लॉकबस्टर बताया है। हालांकि जब यह फिल्म रिलीज़ होगी, तब इस बारे में लोगो की क्या राय होगी, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। फ़िलहाल तो दबंग 3 का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और आपकी इसकी एक झलक खुद यहाँ देख सकते है। दोस्तों आपको इस फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा, ये हमें जरूर बताईयेगा।


