भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सिर से नंबर वन गेंदबाज का ताज झिन गया है। जी हां न्यूजीलैंड दौरे पर पूरी तरह से फ्लॉप रहने वाले भारत के स्टार गेंदबाज को तगड़ा झटका लगा है पूरे सीरीज के दौरान वह एक भी विकेट नहीं ले पाए थे जिसके चलते उन्हें अपना ताज गवाना पड़ा।
बुमराह के बाद ट्रेंट बोल्ट बने नंबर वन गेंदबाज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बेअसर साबित हुए। पूरी सीरीज के दौरान वो एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए और इसका खामियाजा उनको आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में उठाना पड़ा है। बुमराह की नंबर एक रैंकिंग छिन गई और अब वह दूसरे स्थान पर खिशक गए हैं। उन्हें 45 अंकों का भारी नुकसान हुआ है । इस नुकसान के बाद वो दूसरे स्थान पर खिसक गए हैँ । वहीं न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने बुमराह को पहले नंबर से हटाकर इस पायदान पर कब्जा कर लिया है। हालांकि दोनों के बीच ज्यादा अंकों का अंतर नहीं है।
वनडे रैंकिंग में बुमराह को हुआ नुकसान
बुधवार को आईसीसी ने वनडे गेंदबाजी रैंकिंग जारी की जिसमें बुमराह दूसरे स्थान पर खिसक गए। ताजा रैंकिंग में बुमराह 719 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि 727 अंक लेकर न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बुमराह के 765 अंक थे और उन्होंने पहले स्थान पर कब्जा जमा रहा था।
बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रहे फ्लॉप
न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में एक भी विकेट हासिल नहीं किया। 30 ओवर की गेंदबाजी करते हुए उन्होंने कुल 167 रन खर्च किए लेकिन एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हुए। उनकी इकोनॉमी 5.56 की रही और एक मेडन ओवर भी डाला। लेकिन विकेट ना मिलने से उनके अंकों में गिरावट आई और वो दूसरे स्थान पर खिसक गए।
आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग
Trent Boult claims No.1 spot in the latest @MRFWorldwide ICC Men's ODI Bowling rankings as Jasprit Bumrah slips to second position after a wicket-less run in the recently concluded #NZvIND series. pic.twitter.com/6L5aPN1fjR
— ICC (@ICC) February 12, 2020
ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) 727 अंक
जसप्रीत बुमराह (भारत) 719 अंक
मुजीब उल रहमान (अफगानिस्तान) 701 अंक
कगीसो रबाडा (साउथ अफ्रीका) 674 अंक
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 673 अंक