गर्मागर्म मूंग दाल का हलवा बनाएं ऐसे, जाने रेसिपी

गर्मागर्म मूंग दाल का हलवा बनाएं ऐसे, जाने रेसिपी

आज हम बात करने जा रहे है मूंग दाल के हलवे की जो एक ऐसी स्वीट डिश है जो लगभग सभी को पसंद होती है। यह स्वीट डिश आप जहां भी पार्टी में जाएंगे वहां यह पाएंगे। वहीं, इस हलवे के खाने का एक अपना अलग ही मजा होता है। वैसे तो यह हलवा ठडं के दिनों में ज्यादा मजा देता है। जहां यह बच्चों से लेकर बड़ो तक की टॉप की पसंद होता है। आइये जानते है कैसे आप इसे घर पर बना सकते है।

दरदरा कर दाल को अच्छी तरह से पीसे

सबसे पहले मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए आप सबसे पहले दाल को धोकर उसे दरदरा कर अच्छी तरह से पीस लें। फिर उसमें दूध वाले मिश्रण को गर्म कल लें और उसमें चीनी आराम से घुलने तक छोड़ दे। जब तक इसमें उबाल ना आएं तक तक इसे छोड़ दें। एक कड़ाही में घी और दाल को अच्छी तरह से मिक्स कर लें, इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह से फ्राई कर लें। फ्राई दाल में दूध वाला मिश्रण डाले और खूब अच्छे से दोनों को मिलाएं।

धीमा आच पर पकाएं अच्छी तरह

फिर इसके बाद धीमी आंच पर पकाएं ताकि सारा पानी और दूध पूरी तरह जब तक सूख ना जाए। हालांकि, घी अलग होने तक दोबारा अच्छे से फ्राई करते रहें। इसके बाद इसमें इलाइची पाउडर और आधे बादाम डालकर अच्छे से मिलाकर तैयार कर लें। आपका हलवा तैयार है। हलवे को सर्व करने के लिए डिश में निकालकर बचे हुए बादाम से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें। आपको गर्म हलवा का एक अलग ही स्वाद मिलेगा। खासतौर पर मूंग दाल का हलवा आपको ठंडं के दिनों में ज्यादा जगह पर खाने को मिलता है। जो येक प्रकार से गर्म चीज होता है। जो हमारे शरीर को भी गर्म बनाएं रखता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER