जैसा कि आप सभी बॉलीवुड की ऐक्ट्रेस विद्या बालन को तो जानते ही होंगे। जो एक बार फिर से धमाकेदार परफॉरमेंस दिखाने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि विद्या बालन की आने वाली फिल्म “शेरनी” को लेकर दर्शकों के बीच जबरजस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे बहुत ही शानदार तरीके से पसंद किया गया है।
फैंस में है उत्सुकता
वहीं, फिल्म का पहला गाना जिसका टाइटल है “मैं शेरनी” जो आज यानि मंगलवार के दिन रिलीज हो चुका है। जिसकी जानकारी खुद विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने गाने का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि, “एक्साइटेड मच? #मैं शेरनी 15 जून को आउट होगा।” हालांकि, विद्या के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट्स कर फिल्म और गाने में अपनी उत्सुकता दिखा रहे है।
इस किरदार में नजर आएंगी विद्या बालन
आपको बता दें कि इस अपकमिंग फिल्म में विद्या का फीयरलेस अंदाज देखने को मिलेगा। वहीं, फिल्म की बात करें तो यहां विद्या एक फॉरेस्ट ऑफिसर का किरदार निभाती हुई दिखेंगी और फिल्म की कहानी की एक गॉव के आस-पास ही घूमती है जहां एक शेर घुस गया है और पूरे गांव में आतंक मचा कर रख दिया है।
ये है फिल्म की कहानी
जहां फिल्म में गॉव के लोग उस आदमखोर शेर से काफी परेशान और डरे हुए हैं। वे लोग डर के कारण अपने जानवरों को घर के बाहर तक नहीं निकाल पा रहे हैं। तो ऐसे में इस मामले को संभालने के लिए फॉरेस्ट ऑफिसर विद्या बालन को वहां भेजा जाता है। विद्या इस मामले को कैसे हैंडल करेगी, इस पर फिल्म बनाई गई है। दरअसल, फिल्म में विद्या बालन के साथ-साथ शरद सक्सेना, मुकुल चड्ढा, विजय राज, इला अरुण, ब्रजेंद्र काला और नीरज काबी जैसे कलाकार भी देखने को मिलेंगे। यह फिल्म टी-सीरीज़ और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट के द्वारा प्रोड्यूज की गई है। जहां इस फिल्म के डायरेक्शन की बात करें तो इसका डायरेक्शन अमित मसुरकर ने किया है। जो 18 जून के दिन अमेज़न प्राइम पर रिलीज हो रही है।




