1 फरवरी को आ रहा पेपर लैस बजट, ऐप से ले सकेंगे पूरी जानकारी, पढ़िये

भारत सरकार 1 फरवरी को अबकी बार भी पेपर लैस बजट पेश करने जा रही है। जहां अबकी चौथी बार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण संसंद में बजट पेश करेंगी। वहीं, पेपर लैस बजट इसलिए पेश किया जा रहा है क्योंकि यह वैश्विक कोरोना महामारी के चलते हो रहा है। हालांकि, इस वर्ष जो बजट के पहले हलवा सेरेमनी होती थी, उसे भी अबकी बार कैंसिल कर दिया गया है।

ऐप से मिलेगी बजट की पूरी जानकारी

दरअसल, इस बार बजट के लिए एक मोबाइल ऐप भी तैयार किया गया है। जिस पर बजट 2022 की पूरी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। जहां बजट की जानकारी जैसे ही संसद में बजट पेश होना शुरू होगा और जैसे ही खत्म होगा। उसके बाद तुरंत ही ऐप पर पूरा बजट उपलब्ध हो जाएगा। जिसे लोग डाउनलोड भी कर सकते है। जहां पूरे देश की जनता इसका लाभ उठा सकेगी।

संसंद में वित्त मंत्री की होती है मु्ख्य बातें

बता दें कि सरकार जब बजट पेश करती है तो बजट दस्तावेज को संसद में प्रस्तुत किया जाता है।। जिसमे मुख्य तरह से संसद में भारत के वित्त मंत्री के भाषण की मुख्य बाते होती है। जैसे नए वित्तीय वर्ष में किए जाने वाले कार्यो का विवरण होता है। वहीं, बजट दस्तावेजों में राजकोषीय नीति, सह राजकोषीय नीति, नई योजनाओं के लिए परिणाम व रूपरेखा, सीमा शुल्क अधिसूचना, पिछली बजट घोषणाओं का कार्यान्वयन, प्राप्ति बजट, व्यय बजट और बजट अनुमानों का विवरण भी जुड़ा रहता है।

खास बात

हालांकि, अबकी बार का बजट कैसा होगा ये तो आने के बाद ही पता लगेगा। कि क्या चीज महंगी हुई है और क्या चीज सस्ती। वहीं, आपको बता दें कि इस बजट के साथ रेल का भी बचट जुड़ा होता है। जहां रेलवे के क्षेत्र में क्या नया होगा। यह तो बजट ही बताएगा। जो 1 फरवरी को पेश होगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER