Apple ने लांच की धमाकेदार iPhone 13 सीरीज.. जाने कीमत, स्पेसिफिकेशन..

Apple ने Apple 13, iPhone 13 Mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। Apple Watch सीरीज 7 को भी लॉन्च किया गया है। इसके अलावा नए iPad और iPad मिनी की घोषणा की गई है। iPhone 13 सीरीज को कंपनी ने एक वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया। iPhone 13 सीरीज की शुरुआती कीमत 69,900 है। नए iPhone चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किए गए हैं और इनमें कंपनी लेटेस्ट A15 बायोनिक चिपसेट ऑफर कर रही है। खास बाात है कि लेटेस्ट आईफोन्स में कंपनी 5G कनेक्टिविटी ऑफर कर रही है

Apple ने Pro सीरीज के लिए कीमतों की पुष्टि कर दी है। iPhone 13 प्रो की कीमत 1,19,900 रुपए और iPhone 13 Pro Max की कीमत 1,29,900 रुपए है जो पिछले साल की तरह ही है। 12 Pro और 12 Pro Max की शुरुआत इन्हीं कीमतों पर हुई थी। Apple ने iPhone 13 और आईफोन 13 मिनी की 24 सितंबर से बिक्री शुरू होगी। 17 सितंबर से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

iPhone 13 का 6.1-इंच, iPhone 13 mini का 5.4-इंच और iPhone 13 Pro व iPhone 13 Pro Max का डिस्प्ले पहले से बेहतर ब्राइटनेस से लैस आता है, हालांकि केवल Pro और Pro Max मॉडल में ही Apple का ProMotion 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर मिलता है। प्रो और प्रो मैक्स मॉडल रिफ्रेश रेट को 10 हर्ट्ज़ से 120 हर्ट्ज़ तक स्केल कर सकते हैं। iPhone 13 और iPhone 13 Pro मॉडल्स अधिकमत ब्राइटनेस 1000nits तक है, जबकि चारों के लिए अधिकतम HDR ब्राइटनेस 1200nits है। ये डॉल्बी विज़न, HDR 10 और HLG भी सपोर्ट करते हैं।

प्रोसेसर की बात करें तो इनमें ऐपल का लेटेस्ट A15 बायॉनिक चिपसेट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि आईफोन 13 में किसी भी स्मार्टफोन में मिलने वाला सबसे तेज CPU दिया गया है। आईफोन 13 और 13 मिनी में आपको आपतो आईफोन 12 के मुकाबले थोड़ा स्लिम फेस आईडी नॉच देखने को मिलेगा।

iPhone 13 और iPhone 13 mini में एक नया वाइड-एंगल कैमरा है, जो लो नॉइस और ब्राइट इमेज के लिए 47 प्रतिशत अधिक लाइट कैप्चर करने की क्षमता रखता है। iPhone 13 Pro और Pro Max में 12 मेगापिक्सल के 3x ऑप्टिकल जूम टेलिफोटो लेंस के साथ एक अल्ट्रा वाइड ऐंगल कैमरा औरप एक वाइड-ऐंगल कैमरा ऑफर किया जा रहा है। स्मार्टफोन्स में बेहतरीन वीडियो शूट करने के लिए सिनेमैटिक मोड भी दिया गया है। खास बात है कि फोन का फ्रंट कैमरा भी सिनेमैटिक मोड के साथ आता है।

नए iPhones में कस्टम-डिज़ाइन किए गए एंटीना और रेडियो कंपोनेट्स के साथ 5G की सुविधा मिलती है, ताकि अधिक स्थानों पर अधिक बैंड का सपोर्ट किया जा सके।

Summary
Apple ने लांच की धमाकेदार iPhone 13 सीरीज.. जाने कीमत, स्पेसिफिकेशन..
Article Name
Apple ने लांच की धमाकेदार iPhone 13 सीरीज.. जाने कीमत, स्पेसिफिकेशन..
Description
Apple ने Apple 13, iPhone 13 Mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। Apple Watch सीरीज 7 को भी लॉन्च किया गया है। इसके अलावा नए iPad और iPad मिनी की घोषणा की गई है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER