ऐप्पल iPhone 12 की तैयारी में, इस महीने हो सकता है लॉन्च, जानियें ये खास बात

ऐप्पल iPhone 12 की तैयारी में, इस महीने हो सकता है लॉन्च

ऐप्प्ल कंपनी आम तौर पर अपने नए iPhone सितंबर महीने में उतारती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया है। सितंबर में कंपनी ने Apple Watch, iPad और सब्सक्रप्शन सर्विस लॉन्च किया है। अगले महीने यानी अक्टूबर महीने में में कंपनी पूरी तरह से iPhone 12 लॉन्च करने की तैयारी में है।

ये मॉडल के फोन किये जाएंगे लॉन्च

अब तक कंपनी ने iPhone 12 सीरीज़ लॉन्च के लिए ऑफिशियल डेट का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन जानकारी के मुताबिक़ 13 अक्टूबर को कंपनी iPhone 12 सीरीज़ लॉन्च करेगी। वहीं, पिछले कुछ दिनों से iPhone 12 Mini के बारे में आप पढ़ रहे होंगे जो छोटी स्क्रीन साइज़ का नया आईफ़ोन मॉडल होगा। जानकारी के मुताबिक़ इस बार iPhone 12 Pro, iPhone 12 Mini, iPhone 12 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे।

ऐप्पल iPhone 12 की तैयारी में, इस महीने हो सकता है लॉन्च

इस दिन फोन होगा लॉन्च

ऐपल टिप्स्टर और यूट्यूबर जॉन प्रॉसर ने iPhone 12 सीरीज़ के कुछ स्पेसिफिकेशन्स लीक होने का भी दावा किया है। इस लीक के मुताबिक़ उन्होंने कहा है कि iPhone 12 के युनिट्स 5 अक्टूबर से डिस्ट्रिब्यूटर्स के पास भेजे जाएंगे। टिप्सटर जॉन प्रॉसर के मुताबिक़ ऐपल 13 अक्टूबर को इवेंट आयोजित करेगा और इस दौरान iPhone 12 सीरीज लॉन्च किए जाएंगे।

खास बात

लीक के मुताबिक़ iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max का वेरिएंट 128 GB से शुरू होगा। इस ऐपल फैंस की नज़र iPhone 12 Mini पर है जिसके डीटेल्स पिछले कुछ दिनों से लीक हो रहे हैं।

फोन में है इतने इंच का डिस्प्ले

iPhone 12 Mini में 5.4 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है और इसके बेस मॉडल में 64GB की स्टोरेज दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस बार कंपनी हर मॉडल में OLED पैनल देगी। इससे पहले तक कंपनी LCD पैनल वाले स्मार्टफोन्स भी लॉन्च करती आई है। iPhone 11 में भी एलसीडी पैनल है और इस बार इस ट्रेंड को कंपनी चेंज कर सकती है।

Summary
ऐप्पल iPhone 12 की तैयारी में, इस महीने हो सकता है लॉन्च, जानियें ये खास बात
Article Name
ऐप्पल iPhone 12 की तैयारी में, इस महीने हो सकता है लॉन्च, जानियें ये खास बात
Description
ऐप्प्ल कंपनी आम तौर पर अपने नए iPhone सितंबर महीने में उतारती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया है। सितंबर में कंपनी ने Apple Watch, iPad और सब्सक्रप्शन सर्विस लॉन्च किया है। अगले महीने यानी अक्टूबर महीने में में कंपनी पूरी तरह से iPhone 12 लॉन्च करने की तैयारी में है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER