Xiaomi ने अपने प्रोडक्ट्स की रेंज का विस्तार करते हुए नए Smart Glasses को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है। शाओमी स्मार्ट ग्लास देखने में बिल्कुल समान्य सनग्लास जैसा लगता है, लेकिन इसमें सेंसर्स और कई स्मार्ट फीचर्स को इनेबल करने के लिए इसमें इमेजिंग सिस्टम दिया गया है। जिसमें नेविगेशन और रियल-टाइम टेक्स्ट ट्रांसलेशन आदि शामिल हैं। Xiaomi Smart Glasses को माइक्रोएलईडी ऑप्टिकल वेवगाइड तकनीक से पैक्ड है, इस डिवाइस में कुल 497 कंपोनेंट इंटीग्रेट किए गए हैं जिनमें मिनिएचर सेंसर्स और कम्युनिकेशन मॉड्यूल आदि। शाओमी का दावा है कि ये ना सिर्फ स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सेकेंड स्क्रीन का काम करेंगे बल्कि इंडिपेंडेंट ऑपरेटिंग कंपैटिबिलिटी के साथ एक नए स्मार्ट टर्मिनल के रूप में काम करता है।
बेसिक नोटिफिकेशन और कॉल डिस्प्ले के अलावा नेविगेशन, फोटोज लेना, टेलीप्रॉम्पटर और रियल-टाइम टेक्स्ट और फोटो ट्रांसलेशन जैसे काम भी करता है। कुछ जरूरी काम जैसे फोन कॉल, फोटो ट्रांसलेशन, नेविगेशन का सपोर्ट Xiaomi AI Assistant के जरिए मिलता है। इसमें सभी पुश नोटिफिकेशन दिखाए जाने की बजाय सिर्फ जरूरी नोटिफिकेशन जैसे स्मार्ट होम अलार्म, ऑफिस ऐप्स से जरूरी जानकारी और इंम्पोर्टेंट कॉन्टैक्ट के मैसेज को ही दिखाया जाएगा।
शाओमी ब्रांड के Smart Glasses जब आपको किसी का कॉल रिसीव होगा तो दूसरे व्यक्ति का नंबर दिखाता है और इस डिवाइस में दिए इन-बिल्ट डुअल बीमफॉर्मिंग माइक्रोफोन और स्पीकर की मदद से दोनों ही लोग (कॉल करने वाला और कॉल रिसीव करने वाला) एक दूसरों की आवाज को क्लियर सुन पाएंगे।
Xiaomi Smart Glasses के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, ये कैमरा फोटो लेने और फोटोज में टेक्स्ट को ट्रांसलेट करने में मदद करता है। ये स्मार्ट डिवाइस यूजर को रियल-टाइम रोड्स और मैप्स भी दिखाएगा।

