दुनिया भर के सबसे ज्यादा प्रचलित अमेरिकी मोबाइल फ़ोन कंपनी एप्पल ने बड़ा फैसला लिया है| एप्पल अपने सस्ते स्मार्ट फ़ोन की बिक्री भारत में जल्द ही बंद करने वाला है | इस लिस्ट में एप्पल ने अपने iPhone SE और iPhone 6 सीरीज को रखा गया है| बता दे कंपनी ने इससे पहले अमरीका मे भी ऐसे किया है| वह पर 2018 में iPhone X, iPhone SE और iPhone 6 सीरीज की बिक्री बंद कर दी थी। एप्पल इसलिए ऐसा किया था तक ताकि वहां iPhone XR, iPhone XS और iPhone XS Max की बिक्री बढ़ाना था।
ऐसा मन्ना जा रहा है की भारत में इन फोन्स को बंद करने का भी यही कारण हो सकता है। iPhone 6 सीरीज के जिन स्मार्टफोन्स को बंद किया जा रहा है वो iPhone 6, iPhone 6s Plus और iPhone 6 Plus है। वहीं, अब यह माना जा रहा है कि iPhone SE की जगह iPhone 6s लेगा।
Apple iphone यूज़र्स पर पड़ेगा प्रभाव
एप्पल के सभी फ़ोन काफी महंगे आते है| iphone हर व्यक्ति अफ़्फोर्ड नहीं सकता, इसलिए यूसर्ज इसका पुराना मॉडल खरीद लेते है| हालांकि, अगर आप iPhone लवर्स हैं लेकिन फिर इस कंपनी के फोन खरीदने के लिए इतने पैसे खर्च नहीं कर सकते हैं तो आपको iPhone का प्यार छोड़ना होगा। क्योंकि कंपनी के सस्ते फोन यानी iPhone SE और iPhone 6 सीरीज बंद होने से यूजर्स के पास मंहगे फोन्स के विकल्प ही रह जाते हैं। इसके बाद Apple का सबसे सस्ता स्मार्टफोन खरीदने के लिए ग्राहकों को अभी के मुकाबले 8,000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
बता दे की यह भी जानकारी मिली है की बीतते महीने से कंपनी ने इस फ़ोन्स की सप्लाई भी बंद कर दी है| फिलहाल भारत में iPhone 6s की कीमत 29,500 रुपये है। फिल्पकार्ट और अमेज़न पर भी इनके कुछ मॉडल्स आउट ऑफ़ स्टॉक हो गए है|
बता दे Apple ने यह फैसला वर्ष 2018-19 प्रभावित हुए बिक्री के चलते लिया गया है। कंपनी अपनी बिक्री को भारत में प्रभावित नहीं होने देना चाहती है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.


