एप्पल वॉच ने बचायी युवक की जान, जाने क्या था पूरा मामला

Apple Watch

क्या कभी आपने सूना है की कोई घड़ी किसी इंसान की जान बचायी हो, नहीं न! मगर ऐसा हुआ है|  आज के टेक्नोलॉजी के युग में घडी सिर्फ समय ही नहीं बल्कि लोगो की जान भी बचा सकती है| आपको बता दे ये काम Apple Watch ने किया है| शिकागो में एपल वॉच के कारण एक व्यक्ति डूबने से बच गया|  व्यक्ति ने घड़ी को ही उसकी जान बचाने का श्रेय दिया है|

ये है Apple Watch का पूरा मामला

एक न्यूज पोर्टल 9 टू 5 एमएसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि रविवार को फिलिप एशो, जो शिकागो के क्षितिज (स्काईलाइन) की तस्वीरें लेने के लिए 31 स्ट्रीट हार्बर से मैककॉर्मिक प्लेस तक एक जेट स्की की सवारी कर रहे थे| इसी बीच एक बड़ी लहर उनके जेट स्की से टकरा गई, जिससे वह पानी में गिर गए|

पानी में गिरने की वजह से उन्होंने ने अपना फ़ोन भी खो दिया मगर उनकी घड़ी  उनका साथ नहीं छोड़ी| एशो के आसपास मौजूद नाव में सवार लोगों को मदद के लिए लगाई गई उनकी आवाजें भी नहीं सुनाई दे रही थी, जबकि लहरें इस कदर उठ रही थी जो एशो को सतह के नीचे धकेल रही थी|

 

Apple Watch

बता दे की Apple Watch एक  स्मार्ट वॉच है| इसमें वो सरे फीचर्स होते  है जो एक मोबाइल फ़ोन में होते  है| इन्ही एडवांस फीचर्स की वजह से युवक की जान बच पायी| एशो ने अपनी स्मार्ट घड़ी में मौजूद फीचर सोफिसटिकेटिड ऑपरेटिग सिस्टम (SOS ) की मदद से आपातकालीन सेवा के लिए एक कॉल की|  कॉल करने के तुरंत बाद, उन्होंने बचाव के लिए शिकागो पुलिस और फायर बोट के साथ एक हेलीकॉप्टर देखा जिसने एशो को पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया|
Apple Watch

क्या होती है SOS कॉल?

जब कोई उपयोगकर्ता एसओएस कॉल करता है, तो उसकी Apple Watch स्वचालित तरीके से स्थानीय आपातकालीन नंबर पर कॉल कर देती है|  कुछ देशों और क्षेत्रों में उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के मुताबिक इस सेवा को चुनते हैं|
ज़रूरी नहीं है की SOS कॉल  फीचर फिर इसी वॉच में है , बल्कि ये आपके फ़ोन में भी होता है| यह फीचर आपके लिए तब लाभकारी  साबित होता है जब आप किसी मुसीबत में हो|

टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
Apple Watch ने बचायी युवक की जान, जाने क्या था पूरा मामला-Youth Express
Article Name
Apple Watch ने बचायी युवक की जान, जाने क्या था पूरा मामला-Youth Express
Description
टेक्नोलॉजी के युग में घडी सिर्फ समय ही नहीं बल्कि लोगो की जान भी बचा सकती है और ये काम Apple Watch ने किया है| शिकागो में वॉच से व्यक्ति डूबने से बच गया|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER