टीवी के प्रसिद्ध रियलिटी शो इंडियन आइडल के जज अनु मलिक आज कल दोबारा खूब सुर्खियां बटोर रहे है। आपको जान कर हैरानी होगी कि अनु मलिक को एक बार फिर से शो से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में शो से बाहर हुए अनु मलिक गुस्से में आग बबूला हो चुके है। दरअसल अनु मलिक का नाम मी टू में शामिल हो चुका है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि पिछले साल भी अनु मलिक का नाम मी टू में उछाला गया था। जिसके कारण उन्हें अपनी जज की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। मगर इस बार अनु मलिक को दोबारा जज बना दिया गया था। बता दे कि मलिक के दोबारा जज बनने पर लोगो ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
शो से बाहर हुए अनु मलिक..
इसलिए अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। आपको जान कर हैरानी होगी कि अनु मलिक पर कई महिलाओ ने बदसलूकी का इल्जाम लगाया था। यहाँ तक कि सिंगर सोना महापात्रा ने भी अनु मलिक पर जम कर अपनी भड़ास निकाली। जिसमे सिंगर नेहा भसीन ने भी उनका साथ दिया। हालांकि जब इस बारे में अनु मलिक से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया। जी हां मलिक ने नो कमैंट्स कह कर बात को टाल दिया। इसका मतलब ये है कि अब फिर से इंडियन आइडल के शो में अनु मलिक की जगह कोई दूसरे जज दिखाई देंगे।
अब वो नए जज कौन होंगे, ये तो आपको शो देखने के बाद ही पता चलेगा। फ़िलहाल शो से बाहर हुए अनु मलिक इस समय काफी गुस्से में है और शो के मेकर्स पर भड़के हुए है। बता दे कि सिंगर श्वेता पंडित ने भी अनु मलिक पर यह इल्जाम लगाया था कि जब वह पंद्रह साल की थी, तब अनु मलिक ने उनसे गाने के बदले में किस देने की मांग की थी। अब इस बात में कितनी सच्चाई है और कितना झूठ ये तो केवल अनु मलिक ही बता सकते है।


