अनन्या पांडेय की इंस्टाग्राम पर छाई तस्वीर, जलपरी रूप में आ रही नजर

अनन्या पांडेय की इंस्टाग्राम पर छाई तस्वीर, जलपरी रूप में आ रही नजर

इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडेय सुर्खियों में चल रही है। जहां उनकी आने वाली फिल्म गहराइया भी दिनों चर्चा में चल रही है। बता दें कि अनन्या पांडेय अभी तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। जहां उन्हें कई नई फिल्मों के ऑफर भी मिलने लगे है। हालांकि, फिल्मों के अलावा अनन्या अपने स्टाइलिश लुक और फैशन सेंस के कारण भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

पानी में आग लगाती हुई आ रही नजर

वहीं, इस बीच अनन्या एक बार फिर से अपने लेटेस्ट फोटोशूट के कारण फैंस के बीच छाई हुई है। दरअसल, ‘गहराइयां’ फिल्म रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें साझा की है। जहां फोटो के दौरान अनन्या पानी में आग लगाती हुई दिख रही है। जहां इस फोटोशूट के लिए अनन्या जलपरी रूप में भी नजर आ रही है।

एक साथ साझा की तीन तस्वीरें

हालांकि, तस्वीर में अनन्या व्हाइट कलर की बिकिनी पहने हुए है। जहां अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अनन्या ने लाइट मेकअप किया है। उन्होंने फोटो में बालों को भी खुला रखा है। वहीं, अनन्या ने एक साथ अपनी तीन तस्वीरें साझा की है। जिसमें वह पानी के अंदर बैठकर एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।

कैप्शन में लिखी ये बातें

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरों में अनन्या कैमरे की ओर देखकर अपनी कातिल नजरों से वार करती बहुत प्यारी नजर आ रही है। जहां पोस्ट के दौरान शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा कि, ‘जलपरी’। अब उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं। पानी में आग लगाती हुई अनन्या वाकई बेहद बोल्ड रूप में नजर आ रही है। जहां फैंस के अलावा तमाम यूजर्स कमेंट कर रिएक्शन दे रहे हैं। अनन्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही उन्हें साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ अगली फिल्म ‘लाइगर’ में भी नजर आने वाली है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER