डिनर में इस तरह बनाकर शामिल करें पालक कार्न, जानियें रेसिपी

डिनर में इस तरह बनाकर शामिल करें पालक कार्न, जानियें रेसिपी

पालक एक ऐसी सब्जी जिसें शायद ही कोई ऐसा होगा। जिसका सेवन ठंड के दिनों में डिनर में ज्यादा किया जाता है। जैसा कि पालक खून बढ़ाने व सेहत को दुरुस्त रखने में भी सहायक होती है। वहीं, पालक पोषक तत्वों से भरपूर भी होती है। वहीं, आप कार्न को मिलाकर आप सब्जी भी बना सकते है। जिससे यह और भी ज्यादा टेस्टी हो जाती है। यह एक ऐसी सब्जी है जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी घर के डिनर पर खा सकते है। आइये जानते है कैसे बनती है इसकी सब्जी।

सामग्री

  1. पालक की प्यूरी- 1 कप
  2. कटी और हल्की उबली हुई पालक- ½ कप
  3. कॉर्न के दाने- 1 कप
  4. घी- ½ छोटा चम्मच
  5. जीरा-½ छोटा चम्मच
  6. कटा हुआ लहसुन- 2 छोटे चम्मच
  7. कसा हुआ अदरक- 1 छोटा चम्मच
  8. नमक- स्वाद अनुसार
  9. क्रीम – 2 छोटे चम्मच
  10. गरम मसाला- ¼ छोटा चम्मच
  11. लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
  12. पानी- ¼ कप

विधि

  • कढ़ाई में घी गर्म करके जीरा भूनें।
  • इसके बाद इसमें लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, अदरक डालकर मीडियम आंच पर 1 मिनट तक भूनें।
  • अब इसमें पालक की प्यूरी, पालक, कॉर्न, नमक, पानी, क्रीम, गरम मसाला डालकर मिलाएं।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर मीडियम आंच पर 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं।
  • लीजिए आपकी पालक कॉर्न की सब्जी बनकर तैयार है।
  • इसे सर्विंग डिश में निकालकर रोटी या परांठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER