Samsung Galaxy S22 भारत में हुआ लॉन्च, ये रखी गई है कीमत

Samsung Galaxy S22 भारत में हुआ लॉन्च, ये रखी गई है कीमत
जैसा कि Samsung के मोबाइल की बात करें तो यह एक से बढ़कर एक मोबाइल बाजार में अब तक लॉन्च करती आई है। वहीं, आज हम बात करने जा रहे है Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि इन नए फोन्स में पिछले साल के Galaxy S21 मॉडल्स की तुलना में कई तरह के अपग्रेड्स शामिल किए गए हैं।

इस प्रोसेसर के साथ किया गया लॉन्च

हालांकि, Galaxy S22 Ultra इस रेंज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है। वहीं, इस फोन में यूजर्स S पेन के साथ Galaxy Note जैसा एक्सपीरिएंस का भी आनंद मिल सकेगा। दरअसल, Galaxy S22 सीरीज को भारत में क्वॉलकॉम Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।

Galaxy S22 की नहीं कोई जानकारी

वहीं, Galaxy S22 के 8GB + 256 GB वेरिएंट के कीमत की बात करी जाए तो यह आता है 72 हजार 999 में। वहीं, Samsung Galaxy S22+ के बेस 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 88,999 रुपये रखी गई है।Samsung Galaxy S22 Ultra की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 1,09,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,18,999 रुपये रखी गई है। फिलहाल Galaxy S22 series भारत में कब आएगा। अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

इतने एमपी का दिया गया है कैमरा

कैमरा की बात करें तो Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22 दोनों के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल किया गया है। दोनों ही फोन्स में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर मौजूद है। इनमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद है। साथ ही इनमें फ्रंट में 10MP का कैमरा भी शामिल किया गया है। S22 में 6.1-इंच AMOLED डिस्प्ले और S22 Plus में 6.6-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। S22 की बैटरी 3700 mAh की है। वहीं, S22 Plus की बैटरी 4500 mAh की है। दोनों में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। ये दोनों ही Android 12 बेस्ड One UI 4.1 पर चलते हैं।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER