हॉलीवुड की अलादीन का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज़, दिखा कलाकारों का दमदार लुक

हॉलीवुड

हम सबने अपने बचपन में पंचतंत्र की कहानियां तो पढ़ी ही होंगी, जिनमें से एक अलादीन का चिराग कहानी भी थी। अब इसी कहानी हॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी फिल्माया है। यह फिल्म “अलादीन” को वॉल्ट डिजनी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म अलादीन 24 मई को रिलीज होने वाली है।

हॉलीवुड फिल्म अलादीन का दूसरा ट्रेलर भी लॉन्च हो चुका है जिसमें सभी कलाकारों का दमदार लोग सामने आया है। जब से यह ट्रेलर रिलीज किया गया है तब से इस वीडियो की चर्चा सोशल मीडिया पर और दर्शकों के बीच तेजी से बढ़ रही है। 2 मिनट 14 सैकंड के अलादीन फिल्म के ट्रेलर में बेहतरीन एक्शन सीन्स, अद्भुत विजुअल्स, कलाकारों का उम्दा अभिनय, उत्तम सिनेमेटोग्राफी, शानदार लोकेशन्स, और फिल्म में लाजवाब गाने के साथ एक ऐसा तालमेल बनाया है जिसके बाद इस फिल्म का ब्लॉकबस्टर होना तय है।
अलादीन फिल्म में हॉलीवुड  अभिनेता स्विल स्मिथ,  अभिनेता मेना मसूद, अभिनेत्री नाओमी स्कॉट, अभिनेता मारवान केनजारी, अभिनेता नाविद निगाहबा, अभिनेता कनसीम पेद्राद समेत अन्य कलाकार हैं। इस फिल्म में अभिनेता विल स्मिथ जिन (जिनी) बने हैं, जिनके लुक को बहुत शानदार तरीके से दिखाया गया है। दरअसल, अलादीन फिल्म एंटोनी गैलेंड की फैंटेसी कहानी अलादीन एंड द मैजिक लैंप पर आधारित है, जिसे गाय रिची द्वारा निर्देशित किया गया है। डान लीन और जोनाथन ऐरिक ने इसे प्रोड्यूस किया है।
आपको बता दें कि यह कहानी ऐसी है कि, अलादीन नाम के युवक के हाथ एक चिराग लग जाता है और उस चिराग को घिसने पर जिन निकलता है। उस जिन से अलादीन मुंह मांगी मुराद पूरी कराता है। चिराग के चक्कर में अलादीन और गुंडों के बीच झड़प भी होती है। वहीं, दूसरी ओर, अलादीन फिल्म में अभिनेता मेना मसूद ने अलादीन का किरदार निभाया है, वहीं अभिनेत्री नाओमी स्कॉट ने प्रिंसेस जैसमीन का किरदार निभाया है। इस फिल्म में अलादीन और प्रिंसेस जैसमीन एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं और जीन उन्हें मिलाने में मदद करता है.\

बॉलीवुड हस्तियों के जीवन से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
हॉलीवुड की अलादीन का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज़, कलाकारों का दमदार लुक - Youth Express
Article Name
हॉलीवुड की अलादीन का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज़, कलाकारों का दमदार लुक - Youth Express
Description
हम सबने अपने बचपन में पंचतंत्र की कहानियां तो पढ़ी ही होंगी, जिनमें से एक अलादीन का चिराग कहानी भी थी। अब इसी कहानी हॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी फिल्माया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER