आपको जान कर अफ़सोस होगा कि द कपिल शर्मा शो के मशहूर कॉमेडियन का कार एक्सीडेंट हुआ था। इस एक्सीडेंट के दौरान उनकी कार भी बुरी तरह से टूट चुकी है। दरअसल हम यहाँ जिस कॉमेडियन की बात कर रहे है, वह कोई और नहीं बल्कि कपिल के शो में दादी का किरदार निभाने वाले अली असगर है। हालांकि इस एक्सीडेंट में अली तो सही सलामत बच गए, लेकिन उनकी कार की हालत सच में बेहद बुरी है। वही अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि इस दुर्घटना के समय अली एक सिग्नल पर खड़े थे। बस उसी समय पीछे से एक कार आई और उस कार ने अली की कार को टक्कर मार दी। जिसके कारण अली की कार सामने खड़े एक ट्रक से जाकर भिड़ गई।
http://भारती सिंह को दी कपिल शर्मा ने शुभकामनाएं -जानें वजह
http://अली असगर का बड़ा खुलासा, इस वजह से कपिल के शो में दादी बनने को हुए थे तैयार
मशहूर कॉमेडियन का कार एक्सीडेंट..
इसके इलावा अली का कहना है कि वह खुद ही कार ड्राइव कर रहे थे, लेकिन इतना बड़ा एक्सीडेंट होने के बावजूद भी भगवान् की कृपा से वह बच गए। मगर इस एक्सीडेंट के बाद अली ने मुंबई पुलिस की भी काफी तारीफ की है। जी हां अली का कहना है कि उस समय मुंबई पुलिस ने जिस तरह से पूरी स्थिति को संभाला वह वास्तव में काबिल के तारीफ है। फ़िलहाल टीवी के इस मशहूर कॉमेडियन का कार एक्सीडेंट होने के बाद अब हम तो यही दुआ करते है कि इन पर हमेशा भगवान् की कृपा बनी रहे।
http://कपिल गिन्नी की उम्र में है इतने सालो का अंतर, जान कर रह जायेंगे दंग
अब यूँ तो इस दुर्घटना में अली की कार को बेहद नुक्सान पहुंचा है। मगर वो कहते है न कि जान से बढ़ कर कुछ भी नहीं होता। इसलिए हमें इस बात की ख़ुशी है कि इस दुर्घटना के बाद अली एकदम सही सलामत है।
सेलिब्रिटी से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


