अमूल ने साझा किया फिल्म शेरनी का कार्टून चित्र, जानियें क्या है खास

अमूल ने साझा किया फिल्म शेरनी का कार्टून चित्र, जानियें क्या है खास

अभी हाल ही में अमेज़ॅन प्राइम पर विद्य़ा बालन की फिल्म शेरनी कुछ दिन पहले आई है। क्योंकि इस फिल्म की हर कोई विद्या बालन अभिनीत इस फिल्म की प्रशंसा कर रहे है और अब तो, अमूल इंडिया ने भी फिल्म के लिए एक शॉउत-ऑउट दिया है। आपको बता दें कि अमूल कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पर विद्या बालन का एक कार्टून चित्र अपलोड किया है।

कार्टून में दिखाया गया है ये चीज

जहां कार्टून चित्र में यह दिखाया गया है कि विद्या बालन के हाथ में ब्रेड की एक स्लाइस है और उनके पीछे दो शेरनियां खड़ी है और स्केच करके ऊपर लिखा गया है कि ‘शेयर ना प्लीज। वहीं, अमूल टॉपिकल हैशटैग के तहत, वे सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग पर जो विषय चल रहा है वह उसके कार्टून को साझा किया करते हैं।

हर कोई कर रहा है फिल्म की प्रशंसा

यही कारण है कि उन्होंने शेरनी को एक शॉउत-ऑउट दिया है। आपको बता दें कि हर कोई के मुंह से इस फ़िल्म के बारे में प्रशंसा ही निकल रही है। जहां फिल्म की बात की जाए तो इसकी अभिनय, कहानी, निर्देशन सब कुछ दर्शकों और आलोचकों के द्वारा समान रूप से काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि फिल्म शेरनी की कहानी काफी अच्छी दिखाई गई है। जिसमें विद्या बालन की एक अच्छी सोच के दिखाया गया है कि कैसे वह फिल्म में चाहती है कि शेरनी का शिकार ना हो और वह शिकारी के जाल में ना फंसे।

इन्होनें भी की है फिल्म की तारीफ

आपको बता दें कि एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और दीया मिर्जा जैसी हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की तारीफ की है। जहां विद्या बालन के साथ-साथ इस फिल्म में शरत सक्सेना, मुकुल चड्ढा, विजय राज, इला अरुण, बृजेंद्र कला और नीरज काबी जैसे लोगो ने मनोरंजन कराया है।

खास बात

जहां यह फिल्म टी-सीरीज़ और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, यह मस्ट-वॉच ड्रामा न्यूटन-फेम निर्देशक अमित मसुरकर के निर्देशन में निर्देशित की गई है।

Summary
अमूल ने साझा किया फिल्म शेरनी का कार्टून चित्र, जानियें क्या है खास
Article Name
अमूल ने साझा किया फिल्म शेरनी का कार्टून चित्र, जानियें क्या है खास
Description
अभी हाल ही में अमेज़ॅन प्राइम पर विद्य़ा बालन की फिल्म शेरनी कुछ दिन पहले आई है। क्योंकि इस फिल्म की हर कोई विद्या बालन अभिनीत इस फिल्म की प्रशंसा कर रहे है और अब तो, अमूल इंडिया ने भी फिल्म के लिए एक शॉउत-ऑउट दिया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER