अगर हम टीवी की दुनिया की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि यहाँ जितनी जल्दी जोड़ियां बनती है, उतनी ही जल्दी टूट भी जाती है। बहरहाल आज हम टीवी की एक ऐसी ही जोड़ी के बारे में बात करने जा रहे है। जिनका ब्रेकअप हो चुका है। दरअसल हम यहाँ ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के लीड किरदारों की बात कर रहे है। बता दे कि मोहसिन खान से ब्रेकअप होने के बाद शिवांगी जोश अपनी दोस्त के साथ देर रात फिल्म देखने गई थी। गौरतलब है कि शिवांगी जोशी की दोस्त कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस अदिति भाटिया है। जो ये है मोहब्बतें में रूही का किरदार निभाती है।
ब्रेकअप होने के बाद देर रात फिल्म देखने पहुंची यह एक्ट्रेस..
जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि ये दोनों रियल लाइफ में काफी अच्छी और पक्की दोस्त है। यहाँ तक कि इन दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ मस्ती और डिनर पर बाहर जाते हुए भी देखा गया है। अब अगर हम शिवांगी और मोहसिन की बात करे तो इन दोनों की जोड़ी में अब दरार आ चुकी है। यही वजह है कि मोहसिन खान ने अपने छोटे भाई के जन्म दिन पर पूरी कास्ट को बुलाया था, लेकिन शिवांगी को नहीं बुलाया था। हालांकि इन दोनों के अलग होने की वजह क्या है, ये तो हम नहीं जानते। मगर इतना जरूर तय है कि अब ये दोनों एक साथ नहीं है।
दरअसल मोहसिन खान के साथ ब्रेकअप होने के बाद से ही शिवांगी जोश काफी परेशान है। इसी वजह से वह खुद को अकेला नहीं छोड़ना चाहती। शायद यही वजह है कि उन्होंने अदिति भाटिया के साथ मिल कर फिल्म देखने और डिनर करने का प्लान बना लिया। वैसे भी टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में रात की शुरुआत ही बारह बजे के बाद होती है। इसके इलावा ये दोनों एक्ट्रेस अपने अपने कामों में काफी व्यस्त रहती है। इसलिए इन्हे मुश्किल से बाहर जाने का समय मिलता है। ऐसे में हम तो यही उम्मीद करते है कि शिवांगी जोशी की खुशियां उन्हें दोबारा वापिस मिल जाएँ।
ब्रेकअप होने के बाद देर रात दोस्त के साथ फिल्म देखने पहुंची यह टीवी एक्ट्रेस Youth Express
Description
अगर हम टीवी की दुनिया की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि यहाँ जितनी जल्दी जोड़ियां बनती है, उतनी ही जल्दी टूट भी जाती है। बहरहाल आज हम टीवी की एक ऐसी ही जोड़ी के बारे में बात करने जा रहे है। जिनका ब्रेकअप हो चुका है। दरअसल हम यहाँ ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के लीड किरदारों की बात कर रहे है। बता दे कि मोहसिन खान से ब्रेकअप होने के बाद शिवांगी जोश अपनी दोस्त के साथ देर रात फिल्म देखने गई थी।
कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..